Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में लक्ष्य फेस्ट का समापन, राजस्थान में जी ले जरा फिल्म की करेंगे शूटिंग
  • Jaipur
  • Rajasthan News

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में लक्ष्य फेस्ट का समापन, राजस्थान में जी ले जरा फिल्म की करेंगे शूटिंग

News Chakra March 26, 2023
Quiz banner

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के एनुअल स्पोर्ट्स व कल्चरल फेस्ट ‘लक्ष्य’ का फरहान अख्तर की लाइव परफॉर्मेंस के साथ भव्य समापन हुआ। उन्होंने इस दौरान अपने हिट सॉन्ग्स को पेश कर जमकर सुर्खिंयां बटोरी। उन्होंने मेरे यार सुनो सुनो गीत के साथ जैसे ही अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की स्टूडेंट्स में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। इसके बाद उन्होने तरकीबें, रॉक ऑन सहित एक के बाद एक अपने कई प्रसिद्ध गानों की बेहतरीन प्रस्तुतियां थी। फेस्ट के अंतिम दिन कलाकार विकल्प मेहता ने बाबू भाई के साथ मिलकर अपनी कॉमेडी के जरिए स्टूडेंट्स को खूब गुदगुदाया।

उन्होंने इस दौरान अपने हिट सॉन्ग्स को पेश कर जमकर सुर्खिंयां बटोरी।

उन्होंने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, बाला और कितने अरमान सहित कई गानों का डांस भी किया। कार्यक्रम के दौरान फरहान ने मैं ऐसा क्यूं हूं, ये जन्दगी, सेनोरिटा, दिल धडकने दो, जिंदा सहित कई सॉन्ग सुनाई और तालियां बटोरी।

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में लक्ष्य फेस्ट का समापन, राजस्थान में जी ले जरा फिल्म की करेंगे शूटिंग

गायत्री राठौड़ के साथ की मुलाकात

प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ से पर्यटन भवन में मुलाकात की। इस अवसर पर फरहान अख्तर ने अपनी आगामी फिल्म ‘जी ले जरा…’ की शूटिंग राजस्थान में करने की इच्छा व्यक्त की।

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने अख्तर को राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति के बारे में जानकारी देते हुए राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जाने वाली रियायतों और उनके फायदों के बारे में बताया। राठौड़ ने बॉलीवुड स्टार को बताया कि राजस्थान में पर्यटन के सभी आवश्यक तत्व हैं और फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति के सकारात्मक और दूरगामी परिणाम मिलने लगे हैं।

फरहान अख्तर ने कहा कि वह अपनी फिल्म ‘जी ले ज़रा…’ की शूटिंग जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और उदयपुर में करने के इच्छुक हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान के जंगल जैसे रणथम्भौर और सरिस्का से भी वे खासे प्रभावित हैं।

प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ से पर्यटन भवन में मुलाकात की।

प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ से पर्यटन भवन में मुलाकात की।

फरहान ने बताया कि वे अपनी आगामी फिल्म के जरिए राजस्थान पर्यटन के अनछुए पहलुओं और क्षेत्रों का फिलमांकन भी करना चाहते हैं, जिससे राजस्थान पर्यटन, फिल्म पर्यटन का पर्याय बन जाए। फरहान अख्तर राजस्थान की सड़कों से भी खासे प्रभावित नजर आए, उन्होंने कहा कि राजस्थान की रोड ट्रिप बेहद शानदार अनुभव देने वाली है।

खबरें और भी हैं…
News Chakra

[ख़बर सौर्स – दैनिक भास्कर ]

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: आलिया भट्ट ने अपने आरआरआर के सह-कलाकार जूनियर एनटीआर बच्चों के लिए विशेष उपहार भेजा; उनकी मजेदार बातचीत को याद न करें
Next: भोला प्रमोशन के दौरान आरआरआर ऑस्कर जीत पर अजय देवगन की मजेदार प्रतिक्रिया

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-721107422-17769689977952684639818213791491.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-578736854-17769683071868971202176585334049.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
image_editor_output_image-1123761558-17769677194436253940305150225275.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के प्रागपुरा में भक्ति और उत्साह के संग रामेश्वरम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.