ग्राम गोरधनपुरा की ढाणी गंगादासवाली में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा हिंसक रूप ले बैठा, जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के दौरान मारपीट में घायल हुए अनिल (40) पुत्र पप्पूराम स्वामी एवं कमलेश (50) पुत्र खींवाराम स्वामी, दोनों निवासी ढाणी गंगादासवाली, को तत्काल उपचार के लिए राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
चिकित्सालय के नर्सिंग अधिकारी श्रीराम सराधना ने बताया कि दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।


