Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 : बीजेपी ने राजस्थान से खोला खाता, जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह जीते
  • Kotputli
  • Jaipur
  • Rajasthan News
  • Shahpura
  • VIRAT NAGAR

लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 : बीजेपी ने राजस्थान से खोला खाता, जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह जीते

News Chakra June 4, 2024
लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 : जयपुर से मंजू शर्मा ने कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को दी शिकस्त

न्यूज़ चक्र. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की मतगणना जारी है. इस बीच भाजपा ने राजस्थान की जयपुर सीट से अपना खाता खोला। जयपुर शहर सीट से भाजपा की मंजू शर्मा ने कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को शिकस्त देते हुए 331767 मतों से जीत दर्ज की है. मंजू शर्मा को 886850 वोट प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास 555083 पर पहुँच कर रुक गए.

लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 : बीजेपी ने राजस्थान से खोला खाता, जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह जीते
मंजू शर्मा

वहीँ जयपुर ग्रामीण सीट भी भाजपा के नाम रही. यहां जयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा के राव राजेंद्र सिंह जीते हैं, हालांकि कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल चोपड़ा ने राव राजेंद्र सिंह को कड़ी टक्कर दी है और जीत का अंतर बहुत कम रहा है.

हालाँकि करीब 4 बजे जयपुर ग्रामीण की गिनती लगभग पूरी हो गई थी. लेकिन जीत की आधिकारिक घोषणा शाम 5 बजे तक भी नहीं की गई. लेकिन भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह ने मीडिया के सामने आकर अपनी जीत की जानकरी दी। राव राजेंद्र सिंह ने बताया कि 1600 से ज्यादा वोटों से वो जीते हैं। हालाँकि परिणाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

इधर परिणाम से नाराज कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने रिजेक्ट डाक मत पत्रों की दोबारा गिनती कराने की मांग को लेकर रिटर्निग अधिकारी को पत्र सौंपा है। समाचार लिखे जाने तक चोपड़ा के समर्थक कॉमर्स कॉलेज के बाहर डटे हुए थे और मौके पर भारी पुलिस जाप्ता भी मौजूद था।

लोकसभा चुनाव 2024
लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 : बीजेपी ने राजस्थान से खोला खाता, जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह जीते
राव राजेंद्र सिंह

जयपुर ग्रामीण सीट पर अब तक तीन चुनाव हुए हैं जिनमें दो बार (2014 और 2019 में) भाजपा के कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ लोकसभा सांसद चुने गए। एक बार 2009 में कांग्रेस के लालचंद कटारिया सांसद चुने गए थे जो अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस बार बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह और कांग्रेस के अनिल चोपड़ा के बीच सीधी टक्कर रही।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Behror: आईफोन लेते एसएचओ ट्रेप, जिले में सप्ताह भर में एसीबी की दूसरी कार्रवाई
Next: प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई किसान नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि, स्मृति स्मारक पर आयोजित हुई प्रार्थना सभा

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

img-20260406-wa00423408589987932700133.jpg
  • Top news

पावटा के कुनेड़ में डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा का भव्य स्वागत, जीएल यादव के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-73253859-17754692672028419454736623870524.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में भाजपा स्थापना दिवस धूमधाम से मना

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.