Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हाईवे पर बड़ी कार्रवाई: 62 ओवरलोड व अनियमित वाहन जब्त
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हाईवे पर बड़ी कार्रवाई: 62 ओवरलोड व अनियमित वाहन जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026

कोटपूतली-बहरोड़/नीमराना (राजेश कुमार हाडिया)। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन विभाग द्वारा रविवार रात व्यापक स्तर पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के सचिव भवानी सिंह देथा एवं आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर पूर्व नियोजित कार्ययोजना के तहत की गई।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हाईवे पर बड़ी कार्रवाई: 62 ओवरलोड व अनियमित वाहन जब्त

अभियान रविवार रात 9:30 बजे से सुबह 5 बजे तक लगातार जारी रहा, जिसमें कोटपूतली, बहरोड़ और नीमराना क्षेत्र में ओवरलोडिंग, कर अपवंचना एवं अनधिकृत रूप से परिवर्तित वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 62 वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें लीफ स्प्रिंग बढ़ाकर ओवरलोड क्षमता बढ़ाना, बॉडी एक्सटेंशन जैसे गंभीर उल्लंघन सामने आए।

इस विशेष अभियान का नेतृत्व प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जयपुर द्वितीय धर्मेंद्र कुमार ने किया। वहीं, संपूर्ण रणनीति परिवहन मुख्यालय में तैनात जिला परिवहन अधिकारी संजय शर्मा एवं परिवहन निरीक्षक मनोज द्वारा तैयार की गई थी। अधिकारियों ने पहले से क्षेत्र में निगरानी कर ऐसे वाहनों की पहचान कर सटीक कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालकों ने बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए, जैसे वाहनों के टायरों की हवा निकालना, वाहन छोड़कर भाग जाना और जीपीएस लॉक कर देना। बावजूद इसके विभाग की तकनीकी टीम, मोटर मैकेनिक एवं पंचर यूनिट की सहायता से सभी वाहनों को चालू कर जब्त किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस जाप्ता भी मौके पर तैनात रहा, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

इस अभियान से तत्काल लगभग 60 से 70 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि ई-डिटेक्शन चालान, ई-रवन्ना बकाया एवं अन्य प्रकरणों के माध्यम से एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की संभावना जताई गई है।

कार्यवाहक जिला परिवहन अधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने बताया, “नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।”

इस अभियान में कोटपूतली, शाहपुरा एवं जयपुर द्वितीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कार्मिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इसे सफल बनाया।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा मंडल में दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सामूहिक राष्ट्रगान, ‘वंदे मातरम्’ से गुंजायमान हुआ वातावरण

Related Stories

image_editor_output_image1734444940-1774897229073256159970614527908.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईजी राहुल प्रकाश का आकस्मिक दौरा, “ऑपरेशन एंटी वेनम” को तेज करने के निर्देश

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image-365795963-17748948883713601075696938682989.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सामूहिक राष्ट्रगान, ‘वंदे मातरम्’ से गुंजायमान हुआ वातावरण

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
image_editor_output_image-143350671-17748903280115194788415717547545.jpg
  • Top news

पावटा मंडल में दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1734444940-1774897229073256159970614527908.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईजी राहुल प्रकाश का आकस्मिक दौरा, “ऑपरेशन एंटी वेनम” को तेज करने के निर्देश

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image-365795963-17748948883713601075696938682989.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सामूहिक राष्ट्रगान, ‘वंदे मातरम्’ से गुंजायमान हुआ वातावरण

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
image_editor_output_image1612865283-17748931821004746758327633932137.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हाईवे पर बड़ी कार्रवाई: 62 ओवरलोड व अनियमित वाहन जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
image_editor_output_image-143350671-17748903280115194788415717547545.jpg
  • Top news

पावटा मंडल में दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.