कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईजी राहुल प्रकाश का आकस्मिक दौरा, “ऑपरेशन एंटी वेनम” को तेज करने के निर्देश

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिले में सोमवार को जयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस राहुल प्रकाश (IPS) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (IPS) ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईजी राहुल प्रकाश का आकस्मिक दौरा, “ऑपरेशन एंटी वेनम” को तेज करने के निर्देश

दौरे के दौरान आईजी राहुल प्रकाश ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना, वृताधिकारी कोटपूतली, बानसूर, विराटनगर, बहरोड़, नीमराना सहित पनियाला थानाधिकारी पल्लवी गुप्ता के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से “ऑपरेशन एंटी वेनम” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईजी राहुल प्रकाश का आकस्मिक दौरा, “ऑपरेशन एंटी वेनम” को तेज करने के निर्देश

आईजी राहुल प्रकाश ने स्पष्ट कहा, “एक काम—बच्चों के नाम के ध्येय को ध्यान में रखते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान को और सख्ती से चलाया जाए।”

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईजी राहुल प्रकाश का आकस्मिक दौरा, “ऑपरेशन एंटी वेनम” को तेज करने के निर्देश

सड़क सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को निर्धारित लेन में चलाने के लिए सख्त निगरानी की जाए। साथ ही पुलिस वाहनों पर लेन ड्राइव से संबंधित स्टीकर/एलईडी फ्लेक्स लगाकर आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया।

बैठक में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानूनों का सही और समयबद्ध पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

दौरे के अंत में जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस आकस्मिक निरीक्षण से पुलिस प्रशासन में सक्रियता बढ़ी है और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश गया है।

Author