Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • राजस्थान में 93.80% अंक लाकर भी जश्न न मना सकी ‘नकिता’
  • Top news

राजस्थान में 93.80% अंक लाकर भी जश्न न मना सकी ‘नकिता’

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम ने जहां प्रदेशभर में खुशियों की लहर दौड़ा दी, वहीं श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र के 7 KND गांव में एक परिवार के लिए यह परिणाम खुशी के साथ गहरे दुख का कारण बन गया।

राजस्थान में 93.80% अंक लाकर भी जश्न न मना सकी ‘नकिता’

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 7 KND की प्रतिभाशाली छात्रा नकिता ने कला वर्ग में 93.80 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपने गांव व विद्यालय का नाम रोशन किया। लेकिन विडंबना यह रही कि अपनी इस शानदार सफलता को देखने के लिए वह इस दुनिया में नहीं रही।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि नकिता बेहद मेधावी, अनुशासित और शांत स्वभाव की छात्रा थी। वह बड़े सपने संजोए हुए थी और पढ़ाई के प्रति पूरी तरह समर्पित थी। लेकिन पीलिया और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों ने अचानक उसे अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने बीकानेर के अस्पतालों में उसका इलाज करवाया, लेकिन 20 मार्च को उसने जिंदगी की जंग हार दी।

मंगलवार को जब परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और नकिता के 93.80% अंक सामने आए, तो घर में खुशी की जगह मातम छा गया। मां चरणजीत कौर की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने भावुक होकर कहा, “मेरी बेटी दिन-रात मेहनत करती थी। उसने अपना सपना पूरा कर दिखाया, लेकिन आज वह इसे देखने के लिए हमारे बीच नहीं है।”

गरीब मजदूर पिता मंगल सिंह के लिए भी यह पल गर्व और पीड़ा का संगम बन गया। बेटी की सफलता ने जहां सिर गर्व से ऊंचा किया, वहीं उसकी अनुपस्थिति ने परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया।

नकिता की इस उपलब्धि ने पूरे विद्यालय और क्षेत्र को भावुक कर दिया है। शिक्षक और सहपाठी उसे एक प्रेरणादायक छात्रा के रूप में याद कर रहे हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए पढ़ाई करती थी। आज उसकी खाली बेंच और उत्कृष्ट अंकपत्र हर किसी को उसकी कमी का एहसास करा रहे हैं।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईजी राहुल प्रकाश का आकस्मिक दौरा, “ऑपरेशन एंटी वेनम” को तेज करने के निर्देश
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पुण्यतिथि पर रक्तदान

Related Stories

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.