एनएसयूआई राजस्थान में संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी सूची में पावटा ब्लॉक के ग्राम जोधपुरा निवासी मनोज कुमार स्वामी को प्रदेश सचिव तथा चोबाला (मंढा) निवासी दाताराम उर्फ रणजीत सिंह चोबालपुरिया को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि दोनों युवा पदाधिकारी छात्र हितों की आवाज को मजबूती देंगे, संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करेंगे और युवाओं को एनएसयूआई से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
नियुक्ति पर मनोज स्वामी और रणजीत सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर, जयपुर ग्रामीण लोकसभा प्रत्याशी अनिल चौपड़ा, युवा नेता ओपी बायला सहित पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए छात्र-युवा मुद्दों पर मजबूती से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।



