Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Mary Kom On Retirement | संन्यास की खबरों पर मेरीकोम का जोरदार Punch, बोलीं-‘मेरे बयान को तोड़ मरोड़…
  • SPORTS

Mary Kom On Retirement | संन्यास की खबरों पर मेरीकोम का जोरदार Punch, बोलीं-‘मेरे बयान को तोड़ मरोड़…

News Chakra January 25, 2024
Mary-Kom-On-Retirement-संन्यास-की-खबरों-पर-मेरीकोम.webp

mary kom

मेरी कोम (डिजाइन फोटो)

Loading

नई दिल्ली: छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज (World Champion Boxer) एम सी मेरीकोम (M.C. Mary Kom) ने खेल से संन्यास (Retirement) की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया और उनका अभी संन्यास का कोई इरादा नहीं है। लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता मेरीकोम ने यहां जारी एक बयान में कहा ,‘‘ मीडिया के मेरे दोस्तों, मैने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है और मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया । जब भी मुझे संन्यास का ऐलान करना होगा तो मैं खुद सभी को बताऊंगी ।”

Boxing champion Mary Kom says, “I haven’t announced retirement yet and I have been misquoted. I will personally come in front of media whenever I want to announce it. I have gone through some media reports stating that I have announced retirement and this is not true. I was… pic.twitter.com/VxAcFsq44v

— ANI (@ANI) January 25, 2024 

दरअसल डिब्रूगढ में बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान मेरीकोम के हवाले से मीडिया में उनके संन्यास की खबरें सामने आई । मेरीकोम ने कहा था कि उम्र का बंधन होने से अब वह ओलंपिक नहीं खेल सकेंगी। पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा ,‘‘ मैने कुछ मीडिया रिपोर्ट देखी हैं जिनमें कहा गया कि मैने खेल को अलविदा कह दिया जो सही नहीं है ।”

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं 24 जनवरी को डिब्रूगढ में एक स्कूल के कार्यक्रम में भाग ले रही थी जहां मैं बच्चों की हौसलाअफजाई कर रही थी। मैने कहा था कि मेरे भीतर अभी भी खेलों में नयी ऊंचाइयां छूने की भूख है लेकिन ओलंपिक में उम्र की सीमा होने से मैं भाग नहीं ले सकती । मैं हालांकि अपना खेल जारी रख सकती हूं और मेरा फोकस फिटनेस पर है ।” 41 वर्ष की मेरीकोम ने आगे लिखा ,‘‘ मैं जब भी संन्यास का फैसला लूंगी, सभी को बताऊंगी। कृपया अपनी खबर दुरूस्त कर लें ।”

‘‘मैं जब भी संन्यास का फैसला लूंगी, सभी को बताऊंगी। कृपया अपनी खबर दुरूस्त कर लें।”

मेरीकोम

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के नियमों के तहत ओलंपिक जैसी एलीट स्पर्धा में 40 वर्ष तक की उम्र के ही पुरूष और महिला मुक्केबाज भाग ले सकते हैं ।   

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Australian Open 2024 | 43 साल की उम्र में रोहन बोपन्ना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आस्ट्रेलियाई ओपन के …
Next: IND vs ENG 1st Test | रोहित शर्मा ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, फिटनेस से जुड़े सवालों का दिया मुंह तोड़ जवाब…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.