Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Mohammed Shami Video | मोहम्मद शमी के सामने पहाड़ी से नीचे गिरी कार, घायल शख्स की क्रिकेटर ने बचाई ज…
  • SPORTS

Mohammed Shami Video | मोहम्मद शमी के सामने पहाड़ी से नीचे गिरी कार, घायल शख्स की क्रिकेटर ने बचाई ज…

News Chakra November 26, 2023
Mohammed-Shami-Video-मोहम्मद-शमी-के-सामने-पहाड़ी-से.webp

Mohammad Shami Video

घायल शख्स की पट्टी करते हुए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

Loading

नई दिल्ली/नैनीताल:  हाल फिलहाल में क्रिकेट विश्वकप टूर्नामेंट का समापन हुआ है। पूरे टूर्नामेंट में अगर किसी की सबसे ज्यादा चर्चा रही तो वो है टीम इंडिया और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की। शमी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने किसी की जान बचाई है। दरअसल, मोहम्मद शमी की आंखों के सामने शनिवार को एक कार हादसा हो गया। उनके देखते ही कार पहाड़ी के नीचे खाई में गिर गई। शमी यह देख फौरन मदद के लिए पहुंचे। 

शमी ने बचाई जान

कार नैनीताल में हिल रोड से नीचे खाई में गिरी थी। ऑफ रोड होने के कारण पलटी खाने के बावजूद यहां चालक को ज्यादा चोट नहीं आई। शमी ने सूझ बूझ से चालक को कार से बाहर निकालने में मदद की। जो कि कार चालक अब सुरक्षित है।

 

शमी ने वीडियो बनाया

मोहम्मद शमी ने इस दौरान वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में  एक कार पलटी खाई हुई नजर आ रही है। शमी यहां पहुंचकर घायल शख्स के बारे में जानकारी लेते दिख रहे हैं। वह घायल को प्राइमरी ट्रीटमेंट देते हुए भी नजर आ रहे हैं। 

शमी ने शेयर किया वीडियो

शमी ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, वह बहुत भाग्यशाली रहे। भगवान ने उन्हें दूसरी जिंदगी दी। मेरी आंखों के सामने इनकी कार नैनीताल में हिल रोड से नीचे आ गई। हमने इन्हें बेहद सावधानी के साथ कार से बाहर निकाला। शमी ने वीडियो शेयर करते हुए ये भी लिखा कि किसी की जिंदगी बचाकर वह बेहद खुश हैं।

इवेंट के लिए नैनीताल से गुजर रहे थे शमी

मोहम्मद शमी इन दिनों छुट्टियां मना रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन के बाद वह एक इवेंट के लिए नैनीताल से गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रेवल करते हुए उनके सामने यह कार हादसा हुआ। बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने वर्ल्ड कप के 7 मुकाबलों में 24 विकेट लिए थे।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Team India Head Coach | राहुल द्रविड़ और BCCI में हुई चर्चा, नया कोच लाना चाहता है बोर्ड; VVS लक्ष्म…
Next: ‘द आर्चीज’ का नया सॉन्ग ‘ढिशूम ढिशूम’ रिलीज, सुहाना खान और खुशी कपूर का दिखा शान…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1696622834-17736016608554336878105530249156.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ – कांशीराम केवल नेता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के प्रतीक

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image1909182737-1773601142896568481488248687783.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-405680089-1773600890028924646453328411423.jpg
  • Top news

पावटा में किले ऊपर श्याम मंडल का होली स्नेह मिलन व भंडारे का कार्यक्रम

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-909715532-17736005653865819991640644960158.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.