‘द आर्चीज’ का नया सॉन्ग ‘ढिशूम ढिशूम’ रिलीज, सुहाना खान और खुशी कपूर का दिखा शान…

‘द आर्चीज’ का नया सॉन्ग ‘ढिशूम ढिशूम’ रिलीज, सुहाना खान और खुशी कपूर का दिखा शान...
जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के डायरेक्शन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द आर्चीज’ (The Archies) का नया गाना ‘ढिशूम ढिशूम’ (Dishoom Dishoom) रिलीज हो गया है। ये गाना 25 नवंबर को सोनी म्यूजिक इंडिया के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, डॉट और अन्य स्टार्स डॉट मैचिंग आउटफिट में स्केट्स पर शानदार डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं। शंकर एहसान लॉय द्वारा रचित सॉन्ग ‘ढिशूम ढिशूम’ को डॉट और केली डेलिमा ने अपनी आवाज दी है। जावेद अख्तर ने इस गाने को लिखा है। फिल्म ‘द आर्चीज’ में सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, अदिति ‘डॉट’ सहगल, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा जैसे नए यंग स्टार्स अपने अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 7 दिसंबर, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।