Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • National Sports Awards 2023 | राष्ट्रपति मुर्मू ने खिलाड़ियों-कोच को किया सम्मानित, क्रिकेटर शमी सहि…
  • SPORTS

National Sports Awards 2023 | राष्ट्रपति मुर्मू ने खिलाड़ियों-कोच को किया सम्मानित, क्रिकेटर शमी सहि…

News Chakra January 9, 2024
National-Sports-Awards-2023-राष्ट्रपति-मुर्मू-ने-खिलाड़ियों-कोच-को.webp

arjun-award

Loading

नई दिल्ली: आज यानी 9 जनवरी 2024 मंगलवार को 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) से सम्मानित किया गया है। इस बार कुल 26 खिलाड़ी सम्मानित हुए हैं। इसके अलावा कई कोच और संस्थाओं का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने देश में खेल को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। 

#WATCH | Delhi: Mohammed Shami received the Arjuna Award from President Droupadi Murmu at the National Sports Awards. pic.twitter.com/znIqdjf0qS

— ANI (@ANI) January 9, 2024

हालाँकि इस साल खेल रत्न सम्मान पाने वाले सात्विकसाई राज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी अपने पुरस्कार लेने के लिए सम्मान समारोह में मौजूद नहीं थे ये दोनों खिलाड़ी मलयेशिया ओपन में भाग ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट आज से ही शुरू हो रहा है और ओलंपिक कोटे के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसी वजह से देश के सभी बैडमिंटन खिलाड़ी मलयेशिया में हैं। 

वहीं आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में महाराष्ट्र (Maharashtra) की उपराजधानी नागपुर (Nagpur) की उदयमान तीरंदाज ओजस प्रवीण देवताले को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया है। वहीं भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जहां क्रिकेटर मोहम्मद शमी राष्ट्रपति भवन में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहुंचे। 

#WATCH | Delhi: Ojas Pravin Deotale received the Arjuna Award from President Droupadi Murmu at the National Sports Awards. pic.twitter.com/o8kj1t2pRv

— ANI (@ANI) January 9, 2024

बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था। उन्होंने 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता। यह पुरुष जोड़ी वर्तमान में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है और इसलिए समारोह में शामिल नहीं हुई। 

#WATCH | Delhi: Para-archer Sheetal Devi received the Arjuna Award from President Droupadi Murmu at the National Sports Awards. pic.twitter.com/jwkFEd2CjH

— ANI (@ANI) January 9, 2024

हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आम तौर पर 29 अगस्त को होने वाले खेल पुरस्कार समारोह को पिछले साल 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों के कारण स्थगित कर दिया गया था। राष्ट्रपति भवन में समारोह में 26 खिलाड़ियों और पैरा खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पिछले साल दुनिया की नंबर एक जोड़ी बनने वाले चिराग और सात्विक की नजरें पेरिस ओलंपिक पर टिकी हैं। फिलहाल दूसरी विश्व रैंकिंग पर काबिज इस जोड़ी का इस साल होने वाले पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई करना लगभग तय है। 

टखने की चोट से उबर रहे शमी सम्मान हासिल करने के लिए समारोह में मौजूद थे। उन्होंने पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप में सात मैच में 24 विकेट चटकाए थे और भारत को फाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हाल में शतरंज ग्रैंडमास्टर बनीं आर वैशाली को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह स्टार ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद की बड़ी बहन हैं। कोनेरू हम्पी और द्रोणावल्ली हरिका के बाद ग्रैंडमास्टर बनने वाली वैशाली देश की तीसरी महिला खिलाड़ी हैं। युवा स्टार पिस्टल निशानेबाज 19 वर्षीय ईशा सिंह भी जकार्ता में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में हिस्सा लेने के कारण समारोह के लिए नहीं पहुंच सकीं। उन्होंने सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत और टीम स्वर्ण जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। इस वर्ष अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए अन्य दिग्गज खिलाड़ियों में पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन और पिछले साल सीनियर चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता पहलवान अंतिम पंघाल, पिछले साल विश्व चैंपियनशिप के कांस्य विजेता मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन और पैरा तीरंदाज शीतल देवी शामिल थे। 

हांगझोउ एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली शीतल के फोकोमेलिया नामक एक दुर्लभ स्थिति के कारण दोनों हाथ नहीं हैं और वह दोनों हाथों के बिना तीरंदाजी करने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाज हैं। इस वर्ष द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं में शतरंज कोच आरबी रमेश भी शामिल हैं जिन्होंने प्रज्ञानानंदा को तैयार किया है। खेल रत्न विजेताओं को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है जबकि अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार में 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है। 

2023 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेता इस प्रकार हैं:

2023 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (बैडमिंटन)। अर्जुन पुरस्कार: ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), मुरली श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी), आर वैशाली (शतरंज), मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुशीला चानू (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बॉल्स), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (निशानेबाजी), ईशा सिंह (निशानेबाजी), हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (कुश्ती), अंतिम पंघाल (कुश्ती), नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), इलूरी अजय कुमार रेड्डी (दृष्टिबाधित क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)।

उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार : 

ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज), महावीर प्रसाद सैनी (पैरा एथलेटिक्स), शिवेंद्र सिंह (हॉकी), गणेश प्रभाकर देवरुखकर (मल्लखंभ)। उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार (जीवन पर्यंत श्रेणी): जसकीरत सिंह ग्रेवाल (गोल्फ), भास्करन ई (कबड्डी), जयंत कुमार पुशीलाल (टेबल टेनिस)। जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार: मंजूषा कंवर (बैडमिंटन), विनीत कुमार शर्मा (हॉकी), कविता सेल्वराज (कबड्डी)। मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2023: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (समग्र विजेता विश्वविद्यालय), लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब (प्रथम रनर अप), कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र (द्वितीय रनर अप)।                                                           



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Franz Beckenbauer Death | जर्मनी को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले महान फुटबॉल खिलाड़ी फ्रांज बेके…
Next: Mohammed Shami | तमाम मुश्किलों के बाद भी शमी आज अर्जुन अवार्ड से सम्मानित, सही मायनों ने साबित हुए …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1515251125-17704610074436588294439574787607.jpg
  • Top news

पावटा स्थित प्रागपुरा पुलिया के पास ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

Rajesh Kumar Hadia February 7, 2026 0
image_editor_output_image1962254024-17704507094165971332047920231630.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी का गठन, विशम्भर दयाल महासचिव नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia February 7, 2026 0
image_editor_output_image-877562735-17704378560163170590169324000543.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक की फार्म पॉण्ड और हाईटेक खेती: दांतिल शिविर में अमर सिंह यादव की सफलता बनी प्रेरणा

Rajesh Kumar Hadia February 7, 2026 0
image_editor_output_image1064082780-17704372350516339573998160290411.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में उड़ान टीम का सेवा अभियान जारी: विद्यार्थियों को गरम कपड़े वितरित

Rajesh Kumar Hadia February 7, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.