Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Mohammed Shami | तमाम मुश्किलों के बाद भी शमी आज अर्जुन अवार्ड से सम्मानित, सही मायनों ने साबित हुए …
  • SPORTS

Mohammed Shami | तमाम मुश्किलों के बाद भी शमी आज अर्जुन अवार्ड से सम्मानित, सही मायनों ने साबित हुए …

News Chakra January 9, 2024
Mohammed-Shami-तमाम-मुश्किलों-के-बाद-भी-शमी-आज.webp

Mohammed Shami Arjuna Award

मोहम्मद शमी (PIC Credit: X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को आज 9 जनवरी को अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) से सम्मानित किया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने उन्हें इस अवार्ड से नवाजा है। कई तरह की मुश्किलों का सामना करने के बाद आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।   

शमी अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाले 58वें क्रिकेटर बन गए हैं। क्रिकेट जगत में सबसे पहली बार यह अवॉर्ड सलीम दुर्रानी को मिला था। जबकि मोहम्मद शमी से पहले यह अवार्ड क्रिकेटर शिखर धवन को मिला था। 

#WATCH | Delhi: Mohammed Shami received the Arjuna Award from President Droupadi Murmu at the National Sports Awards. pic.twitter.com/znIqdjf0qS

— ANI (@ANI) January 9, 2024

आज सुबह 11 बजे से राष्ट्रपति ​​​​​भवन में नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड सेरेमनी शुरू हुई। सबसे पहले द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिए गए। इसके बाद खेल की अलग-अलग विधाओं में बीते साल दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग अवॉर्ड से नवाजा गया। जिसमें से एक मोहम्मद शमी भी थे। 

यह भी पढ़ें

वर्ल्ड कप में हुई देर से एंट्री 

33 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2023 के वर्ल्ड कप में धमाल मचाया है। जिस तरह से उन्होंने टूर्नामेंट में गेंदबाजी की थी वह लाजवाब थी। टूर्नामेंट के शुरुआती 4 मैच नहीं खेलने के बावजूद शमी ने 24 विकेट चटकाए थे। वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उनके वर्ल्ड कप के इसी प्रदर्शन का पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड के रूप में मिला है।

Many congratulations to Mohammed Shami for getting the Arjuna Award…!!!

– Shami, the national hero! 🏆 pic.twitter.com/TM2o8l9MyC

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 9, 2024

मुश्किलों का दिया डट कर सामना, अंत में बने हीरो 

जानकारी के लिए बता दें कि शमी का पारिवारिक माहौल अच्छा नहीं है। उनकी पत्नी हसीन जहां उन पर अक्सर कई तरह के आरोप लगाते हुए आईं हैं। शमी ने खुलकर एक बार बताया था कि उनके दिमाग में जिंदगी भी खत्म करने के ख्याल भी आए थे। हालांकि इन सब के खिलाफ डट कर लड़ने के बाद आज वह इस मुकाम पर हैं। उन्होंने साबित किया है कि वह सही मायनों में हीरो हैं।   



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: National Sports Awards 2023 | राष्ट्रपति मुर्मू ने खिलाड़ियों-कोच को किया सम्मानित, क्रिकेटर शमी सहि…
Next: Cape Town Pitch | ICC ने केपटाउन की पिच को बताया असंतोषजनक, रोहित शर्मा के बयान पर मचा था बवाल

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1468889794-17771846274065545877008812869151.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी

Rajesh Kumar Hadia April 26, 2026
image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-721107422-17769689977952684639818213791491.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-578736854-17769683071868971202176585334049.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.