News Chakra

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। प्रागपुरा कस्बे की ढाणी बागडावाला में गुरुवार को मानवता और पशु-सेवा की मिसाल देखने को मिली, जब दो अलग-अलग स्थानों पर घायल अवस्था में पड़ी नर नीलगायों की सूचना मिलने पर पशुधन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उनका उपचार किया।

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

पशुधन निरीक्षक गोविन्द भारद्वाज ने बताया कि दोनों नीलगायों के शरीर, विशेषकर पीठ और पैरों पर गंभीर घाव थे और वे प्यास से भी व्याकुल अवस्था में थीं। टीम ने सबसे पहले उन्हें पानी पिलाकर राहत पहुंचाई, इसके बाद घावों की सफाई कर ड्रेसिंग की गई और प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्होंने कहा कि समय रहते उपचार मिलने से दोनों वन्य जीवों की स्थिति में सुधार हुआ है।

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

इस दौरान पशुधन निरीक्षक संजय शर्मा, मनीष शर्मा और कालूराम भी मौके पर मौजूद रहे और उपचार कार्य में सहयोग किया। ग्रामीणों ने भी पशुधन विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संवेदनशील पहल से पशु संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।

Categories:
Avatar photo