News Chakra

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिले के ग्राम अजीतपुरा में गुरुवार को बालाजी महाराज के विशाल मेले एवं कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में धोक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं सजी हुई दुकानों पर जमकर खरीदारी कर मेले का आनंद लिया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया तथा महंत द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

कुश्ती दंगल इस मेले का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें क्षेत्र सहित बाहरी राज्यों के पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। दंगल की मुख्य कुश्ती अजीतपुरा के उभरते सितारे धर्मवीर पहलवान और हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी सुनील पहलवान के बीच हुई। इस मुकाबले में धर्मवीर पहलवान ने बेहतरीन तकनीक, ताकत और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए शानदार जीत दर्ज की। उनकी इस जीत पर उपस्थित दर्शकों ने जोरदार तालियों और उत्साह के साथ स्वागत किया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

धर्मवीर पहलवान की जीत को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे गांव के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने दंगल और मेले की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजन को सफल बताया।

Categories:
Avatar photo