Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • NCLAT on Dream11 | बाल-बाल बचा Dream11, ऑनलाइन गेमिंग के इस मंच का निकलने वाला था दिवाला, NCLAT ने ल…
  • SPORTS

NCLAT on Dream11 | बाल-बाल बचा Dream11, ऑनलाइन गेमिंग के इस मंच का निकलने वाला था दिवाला, NCLAT ने ल…

News Chakra February 15, 2024
NCLAT-on-Dream11-बाल-बाल-बचा-Dream11-ऑनलाइन-गेमिंग-के.webp

Dream 11

ऑनलाइन गेमिंग मंच Dream11

Loading

नई दिल्ली: राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (National Company Law Appellate Tribunal, NCLAT) ने ऑनलाइन गेमिंग मंच ड्रीम11 (Dream11) का संचालन करने वाली कंपनी स्पोर्टा टेक्नोलॉजीज (Sports Technologies) के खिलाफ दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने के आदेश पर बुधवार को रोक लगा दी। इसके साथ ही अपीलीय न्यायाधिकरण ने ड्रीम11 का निदेशक मंडल भंग किए जाने के बाद नियुक्त अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) को अगली सुनवाई तक कोई कदम न उठाने का निर्देश दिया है। सुनवाई की अगली तारीख 23 फरवरी तय की गई है।

ड्रीम11 आईपीएल टी20 क्रिकेट लीग का मुख्य प्रायोजक है। स्पोर्टा टेक्नोलॉजीज ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ के फैसले को चुनौती दी थी। कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी भावित सेठ ने यह याचिका दायर की थी। इस याचिका की सुनवाई करते हुए अपीलीय न्यायाधिकरण की तीन सदस्यीय पीठ ने स्पोर्टा टेक्नोलॉजीज के आईआरपी और रिवॉर्ड बिजनेस सॉल्यूशन के समाधान पेशेवर को नोटिस जारी किया और उन्हें एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

ये है मामला 

कार्यवाही के दौरान स्पोर्टा टेक्नोलॉजीज के वकील अरुण कथपालिया ने एनसीएलटी के नौ फरवरी को पारित आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आईपीएल टूर्नामेंट नजदीक आ रहा है और इस आदेश का असर आने वाले सत्र की तैयारियों पर पड़ेगा। एनसीएलटी ने परिचालन कर्जदाता रिवॉर्ड सॉल्यूशंस की तरफ से दायर 7.61 करोड़ रुपये के बकाया के दावे की याचिका पर ड्रीम 11 के खिलाफ दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था। यह निर्णय ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता (आईबीसी) की धारा नौ के तहत सुनाया गया था।

यह भी पढ़ें

इसके साथ मदन बजरंग लाल वैष्णव को स्पोर्टा टेक्नोलॉजीज के लिए आईआरपी भी नियुक्त किया था। इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि रिवॉर्ड सॉल्यूशंस खुद ही दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है और ड्रीम11 के खिलाफ याचिका उसके समाधान पेशेवर ने दायर की थी।  

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: T20 World Cup 2024 | टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के हाथ में ही होगी टीम इंडिया की कमान, BCCI सचिव…
Next: T20 World Cup 2024 | T20 विश्व कप से पहले शाह का बड़ा एलान, Contract खत्म होने के बावजूद भी द्रविड़ ह…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.