कोटपूतली में रावत एचपी गैस एजेंसी के नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। यह नया ऑफिस पुलिस थाना कोटपूतली के पीछे, कोचिंग हब व एलआईसी बिल्डिंग के पास स्थापित किया गया है। अब सभी उपभोक्ता नए पते पर आसानी से संपर्क कर सकेंगे।

एजेंसी के प्रोपराइटर सतवीर रावत ने बताया कि पुराने कार्यालय तक पहुंचने में आमजन को काफी कठिनाई होती थी तथा पार्किंग की समस्या भी बनी रहती थी। इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शहर के मध्य में नए कार्यालय की शुरुआत की गई है।
उन्होंने बताया कि नया स्थान महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए भी सुगम है, जिससे वे आसानी से कार्यालय तक पहुंच सकेंगे। साथ ही उपभोक्ताओं को केवाईसी सहित अन्य कार्यों में बेहतर सहयोग मिल सकेगा। नए कार्यालय से उपभोक्ताओं को संपर्क, आवागमन और सेवा प्राप्त करने में राहत महसूस होगी।


