शनिवार, अक्टूबर 11, 2025
होम ब्लॉग पेज 8

नीमराना बार संघ ने तहसीलदार विक्रम सिंह का किया स्वागत, अतिरिक्त प्रभार भी संभाला

0

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। नवनियुक्त नीमराना तहसीलदार विक्रम सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को नीमराना बार संघ द्वारा भव्य स्वागत समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्हें नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।

img 20250812 wa004117439829538303768723


स्वागत कार्यक्रम में बार संघ अध्यक्ष मुकेश सिरोहीवाल, उपाध्यक्ष नवीन बाला, सचिव नफे सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी, कोषाध्यक्ष पीतांबर, रविंद्र सामरिया, धर्मवीर रेवाड़िया, सुनील, उदय सिंह, धर्मेंद्र, हरिओम जांगिड़, अजय कुमार समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

img 20250812 wa00436605126357455520248


अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि तहसीलदार विक्रम सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रशासनिक कार्य और अधिक सुचारू रूप से संपन्न होंगे।

img 20250812 wa0045839037486282358046

आकाशवाणी केंद्र कोटपूतली में ब्रह्मकुमारीज ने बांधी राखी, कराया राजयोग अभ्यास

0

न्यूज़ चक्र,कोटपूतली। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्मकुमारीज शाखा की बहनों ने कोटपूतली पूतली रोड स्थित आकाशवाणी केंद्र में पहुंचकर कार्मिकों की कलाई पर राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मन की शांति और तनाव मुक्ति के लिए राजयोग अभ्यास भी कराया गया।

image editor output image 704729175 17549649729596835662596660561064

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारीज शाखा की संचालिका बी.के. दीदी एवं बहन शीला कुमारी ने रक्षा सूत्र बांधते हुए सभी को आत्मिक स्नेह और भाईचारे का संदेश दिया। मौके पर केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह तंवर, कार्यक्रम प्रभारी दिनेश पटवा, तकनीकी सहायक अजीत सिंह, कार्यक्रम उद्घोषक अमरजीत सिंह, सोनिया, प्रदीप सिंह और महेश सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

img 20250811 wa00086965481425626070680

रक्षाबंधन पर भी जारी रहा एफआरटी कार्मिकों का कार्य बहिष्कार, बिजली व्यवस्था प्रभावित

0

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कंपनी से एरियर समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एफआरटी (फॉल्ट रिपेयर टीम) कार्मिकों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शनिवार को रक्षाबंधन के दिन भी जारी रहा। कोटपूतली में विद्युत विभाग की एफआरटी टीम के 20 कार्मिक कार्यालय पर धरने पर बैठे रहे, वहीं शाहपुरा, मनोहरपुर, राडावास और विराटनगर के एफआरटी कार्मिकों ने शाहपुरा में विधायक मनीष यादव के नाम कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी को ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया।

img 20250809 wa00355259752137032637220

जानकारी के अनुसार, एफआरटी टीम 24 घंटे बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए फील्ड में सक्रिय रहती थी, लेकिन एरियर समेत 13 सूत्रीय मांगों के समाधान न होने पर पिछले तीन दिनों से कार्मिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

image editor output image1891769218 17547406605514913826241197735412

विभाग ने इस बीच सरकारी लाइनमैनों को 24 घंटे फील्ड में रहकर फॉल्ट सुधारने के निर्देश दिए हैं, लेकिन पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संभालना एफआरटी टीम के बिना मुश्किल माना जा रहा है। हड़ताल के चलते कई इलाकों में बिजली बहाली का काम प्रभावित हो रहा है।

image editor output image 35544990 17546624199742432807190670222041

रिवाला धाम मलपुरा में श्रावणी उपाकर्म पर्व पर उपनयन एवं वेदारंभ संस्कार संपन्न

0

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। रिवाला धाम, मलपुरा स्थित ज्ञान ज्योति गुरुकुलम में श्रावणी उपाकर्म पर्व के पावन अवसर पर शनिवार को भव्य उपनयन एवं वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल,  सच्चिदानंद महाराज और गणेशानंद महाराज सहित अनेक संत-महात्मा व गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

img 20250809 wa00128636716767832513659

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बालकों का उपनयन एवं वेदारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। उपस्थित जनों ने वेदों की महिमा और संस्कारों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर संरक्षित होती है, बल्कि नई पीढ़ी को वैदिक ज्ञान और संस्कारों से जोड़ने की प्रेरणा भी मिलती है।

गुरुकुलम के प्रमुख ने बताया कि यह पर्व वेद अध्ययन की परंपरा का आरंभ माना जाता है और यह आयोजन समाज में ज्ञान, नैतिकता और आचार-विचार की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है।

विधायक प्रतिनिधि करण पटेल ने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने धार्मिक वातावरण में वेद पाठ, भजन और प्रवचन का आनंद लिया।