Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • पेपर लीक प्रकरण ने पकड़ा तूल, अब 19 को अलवर में उपेन यादव करेगें महारैली
  • Rajasthan News
  • Jaipur

पेपर लीक प्रकरण ने पकड़ा तूल, अब 19 को अलवर में उपेन यादव करेगें महारैली

News Chakra January 18, 2023
पेपर लीक प्रकरण

न्यूज चक्र। पेपर लीक मामले को लेकर जहां आरएलपी ने एक दिन पहले ही जयपुर में हल्ला बोल प्रदर्शन किया हैं वहीं अब राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के उपेन यादव ने 19 जनवरी को अलवर में आक्रोश महारैली का आहृवान किया है। उपेन ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर एक विडियो जारी कर दी है।

पेपर लीक प्रकरण

उपेन यादव ने कहा है कि 19 जनवरी को सुबह 11 बजे अलवर कंपनी गार्डन से कलेक्ट्रेट तक युवा आक्रोश महारैली निकाली जाएगी। यह रैली युवा बेरोजगारों के भविष्य को बचाने के लिए, पेपरलीक मुक्त राजस्थान बनाने के लिए व गुजरात आंदोलन की मांगों को पूरा करवाने के लिए निकाली जा रही है। उपेन ने कहा कि इसके बाद 23 जनवरी को विधानसभा घेराव भी किया जाएगा।


Meenu Prajapati : फैंस को दिखाया कुतुब मीनार, फैंस बोले ‘बच्चों को भी ले आती भाभीजी’

गौरतलब है कि मंगलवार को ही पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी अपनी ही सरकार को पेपर लीक प्रकरण में घेरकर इस मुद्दे को और हवा दे दी है। सचिन पायलट ने कहा कि लगातार पेपर लीक होना पीड़ादायक है। इससे मन आहत होता है, सरकार को इसमें लिप्त बड़े माफियाओं को पकड़ना चाहिए।

दिल है कि मानता नहीं !!

सचिन पायलट के इस बयान के बाद सीएम अशोक गहलोत का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरण में कड़ी कार्रवाही की है और दोषियों को पकड़ लिया गया है। सीएम ने यह भी कहा कि इसमें किसी बड़े अधिकारी या नेता का हाथ नहीं है।

इधर मामले को लेकर आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को जयपुर में हल्ला बोल प्रदर्शन किया और पेपरलीक प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। वहीं भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा इस प्रकरण पर सरकार को पहले ही घेरे हुए हैं। ऐसे में अब यह मामला तूल तो पकड़ ही रहा है साथ ही चुनावी रंग में रंगता भी नजर आ रहा है।

Ad raj shree moters
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत
  • पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान
  • बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
  • राजस्थान के अलवर-जयपुर रोड पर सड़क किनारे बैठा दिखा पैंथर

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सचिन पायलट: पेपरलीक से मन आहत! ठोस कार्रवाई करे सरकार
Next: आज के समाचार , जानिए कोटपूतली की हलचल

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1272121424-17744960747333417210674087276498.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia March 26, 2026
image_editor_output_image-1082552654-17744571970597199506894430694500.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1403778975-1774437842159652858421538820995.jpg
  • Top news

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-30209236-17743789327123113776049148530612.jpg
  • Top news

बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.