Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Paris Olympics Qualifier | भारत ने इटली को 5-1 से दी करारी शिकस्त, ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल मे…
  • SPORTS

Paris Olympics Qualifier | भारत ने इटली को 5-1 से दी करारी शिकस्त, ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल मे…

News Chakra January 16, 2024
Paris-Olympics-Qualifier-भारत-ने-इटली-को-5-1-से.webp

Indian Women Hockey Team

Loading

रांची. उदिता दुहान (Udita Duhan) ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में दो गोल दागे जिससे भारत (India) ने मंगलवार को यहां इटली (Italy) को 5-1 से करारी शिकस्त देकर एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर (FIH Women’s Olympic Qualifier) के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पेरिस के लिए टिकट कटाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। भारत की तरफ से उदिता (पहले और 55वें मिनट), दीपिका (41वें), सलीमा टेटे (45वें) और नवनीत कौर (53वें) ने गोल किए। इटली की तरफ से एकमात्र गोल मचिन कामिला ने 60वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया।

भारतीय टीम इस तरह से पूल बी में दो जीत से छह अंक लेकर अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रही। अमेरिका ने अपने तीनों में जीते। भारत गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल में पूल ए से शीर्ष पर रहे जर्मनी का सामना करेगा जबकि अमेरिका का सामना जापान से होगा। प्रतियोगिता में चोटी पर रहने वाली तीन टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी। अमेरिका से पहले मैच में हारने के बाद भारतीय टीम ने एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया तथा मैच में शुरू से लेकर आखिर तक नियंत्रण बनाए रखा। पिछले मैच की तरह भारतीय टीम ने इस बार भी अच्छी शुरुआत की और पहले मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली।

भारत को पहले मिनट में ही पेनल्टी कार्नर मिला जिसे उदिता ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। इटली को पहला क्वार्टर समाप्त होने से कुछ देर पहले पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया। भारत को दूसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में दूसरा पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन इस बार उदिता इटली की रक्षा पंक्ति को नहीं भेद पाई। भारतीय रक्षा पंक्ति ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और इटली के हर प्रयास को नाकाम किया। मध्यांतर तक भारत 1-0 से आगे था।

यह भी पढ़ें

भारतीय टीम ने इसके बाद भी दबाव बनाए रखा और जल्द ही उसे तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिल गया लेकिन मोनिका सलीमा टेटे के पुश को रोकने में नाकाम रही। इटली की गोलकीपर कारुसो की गलती के कारण भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिस पर दीपिका ने गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। सलीमा ने तीसरा क्वार्टर समाप्त होने से ठीक पहले मैदानी गोल करके भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। नवनीत कौर ने अंतिम हूटर बजने से सात मिनट पहले भारत की तरफ से चौथा गोल किया जबकि इसके दो मिनट बाद उदिता ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Pullela Gopichand | भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश: गोपीचंद बोले- ओलंपिक क्वालीफिकेशन के बारे …
Next: Sue Redfern | सू रेडफर्न बनीं पहली ICC महिला अंपायर, द्विपक्षीय सीरीज में करेंगी अंपायरिंग

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1662342255-17732083229993901168270670237068.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-38779454-17732035273301245713708383399784.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1061807105-17731633646301172702053558683.jpg
  • Top news

पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
image_editor_output_image903673362-17731622119307576383375759243781.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप, मुख्य बाजार सहित वार्डों में गंदगी के ढेर

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.