सोतानाला इंडस्ट्रीज एरिया में ग्रीन एरिया डेवलपमेंट की पहल, 6 बीघा जमीन पर होगा वृक्षारोपण

न्यूज़ चक्र, बहरोड़, 27 फरवरी। स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर भविष्य के संकल्प के साथ बहरोड़ के सोतानाला इंडस्ट्रीज एरिया में ग्रीन एरिया डेवलपमेंट की शुरुआत की गई। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल और जिला पुलिस अधीक्षक दुष्यंत राजन ने पौधारोपण कर इस अभियान की नींव रखी।

सोतानाला इंडस्ट्रीज एरिया में ग्रीन एरिया डेवलपमेंट की पहल, 6 बीघा जमीन पर होगा वृक्षारोपण

इस मौके पर जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और प्रदूषण रहित वातावरण देने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीज एरिया हो या ग्रामीण क्षेत्र, हर जगह अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए, जिससे प्रदूषण कम हो सके। 

सोतानाला इंडस्ट्रीज एरिया में ग्रीन एरिया डेवलपमेंट की पहल, 6 बीघा जमीन पर होगा वृक्षारोपण

6 बीघा जमीन पर विकसित होगा घना जंगल

श्रीजी लैबोरेट्री मैनकाइंड फार्मा इकाई ने इस अभियान के तहत 6 बीघा जमीन को गोद लिया है, जहां करीब 9,000 पौधे लगाए जाएंगे और उनकी नियमित देखरेख की जाएगी। यूनिट हेड एनएस राव ने बताया कि उनका उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और प्रदूषण मुक्त क्षेत्र विकसित करना है। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि एक पेड़ काटना अनिवार्य हो, तो उसके बदले कम से कम दो नए पौधे जरूर लगाएं। 

सोतानाला इंडस्ट्रीज एरिया में ग्रीन एरिया डेवलपमेंट की पहल, 6 बीघा जमीन पर होगा वृक्षारोपण

जिला पुलिस अधीक्षक दुष्यंत राजन ने भी पौधारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सिर्फ पेड़ लगाना ही काफी नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। 

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान यूनिट के चीफ साइंटिफिक ऑफिसर और डायरेक्टर डॉ. अनिल त्यागी ने कहा कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए इसी तरह की पहल जारी रहेगी। वहीं, डायरेक्टर सतीश शर्मा ने इसे सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, बल्कि हरित भविष्य के लिए बीज बोने जैसा महत्वपूर्ण कार्य बताया। 

सोतानाला इंडस्ट्रीज एरिया में ग्रीन एरिया डेवलपमेंट की पहल, 6 बीघा जमीन पर होगा वृक्षारोपण

इस अवसर पर जीएसटी डिप्टी कमिश्नर ज्योति स्वरूप शर्मा, रीको नीमराना रीजनल मैनेजर राकेश कुमार सिंह, आरएसपीसीबी रीजनल ऑफिसर राजकुमार सहरा, सोतानाला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, सदर थानाधिकारी सीमा सिनसिनवार सहित कई उद्यमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को प्लांट भेंट कर सम्मानित किया गया।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।