श्री श्याम शक्ति मंडल कोटपूतली ट्रस्ट की बैठक संपन्न, 5 मार्च को अखंड ज्योति पदयात्रा होगी रवाना

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। श्री श्याम शक्ति मंडल कोटपूतली ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को श्री श्याम मंदिर, कोटपूतली में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 5 मार्च को प्रातः 9 बजे श्री खाटू श्याम जी के दर्शन हेतु अखंड ज्योति पदयात्रा कोटपूतली मंदिर से रवाना होगी।

श्री श्याम शक्ति मंडल कोटपूतली ट्रस्ट की बैठक संपन्न, 5 मार्च को अखंड ज्योति पदयात्रा होगी रवाना

इस पावन यात्रा को पूर्व संसदीय सचिव श्री रामस्वरूप कसाना श्री श्याम पताका दिखाकर रवाना करेंगे। बैठक में सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई कि खाटू धाम पहुंचने पर धर्मशाला में प्रवेश के लिए अपना आईडी प्रूफ अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

जो भी भक्त इस पदयात्रा में शामिल होना चाहते हैं, वे 5 मार्च से पहले अपना नाम दर्ज करवा लें। बैठक में मंडल के सदस्यों सहित क्षेत्र के कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।