कोटपूतली में फ्लैट से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज़ चक्र,कोटपूतली। कोटपूतली के मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वराज फ्लैट में एक युवक का शव नग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कोटपूतली में फ्लैट से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

मृतक की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई है, जो राजकीय BDM अस्पताल में LDC पद पर कार्यरत था। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, जिससे घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

कोटपूतली में फ्लैट से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल, नवीन कुमार की मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की संभावना है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।