Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Badminton Tournament | इंडिया ओपन में प्रणय की रोमांचक जीत, चीनी ताइपे के खिलाड़ी को हराया
  • SPORTS

Badminton Tournament | इंडिया ओपन में प्रणय की रोमांचक जीत, चीनी ताइपे के खिलाड़ी को हराया

News Chakra January 16, 2024
Badminton-Tournament-इंडिया-ओपन-में-प्रणय-की-रोमांचक-जीत.webp

इंडिया ओपन में प्रणय की रोमांचक जीत, चीनी ताइपे के खिलाड़ी को हराया

Loading

नई दिल्ली : भारत के शीर्ष खिलाड़ी और आठवें वरीय एचएस प्रणय (HS Prannoy) ने मंगलवार को यहां इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए रोमांचक मुकाबले में चीनी ताइपे के टिएन चेन चाउ को सीधे गेम में हराकर पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता प्रणय ने दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी टिएन चेन को 42 मिनट में 21-6, 21-19 से हराया।

अगले दौर में दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय की भिड़ंत लक्ष्य सेन और प्रियांशु राजावत के बीच होने वाले ऑल इंडिया मुकाबले के विजेता से होगी।

दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय के खिलाफ टिएन चेन बिलकुल भी लय में नजर नहीं आए। उन्होंने काफी सहज गलतियां की। वह कोर्ट से सामंजस्य बठाने में नाकाम रहे और उन्होंने कई बार कोर्ट के अंदर गिर रही शटल को छोड़ दिया। चीनी ताइपे के खिलाड़ी ने इसके अलावा कई शॉट नेट पर भी मारे। भारतीय खिलाड़ी की तेजी और सटीक शॉट का भी टिएन चेन के पास कोई जवाब नहीं था।

यह भी पढ़ें

प्रणय ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं अपनी योजना को अच्छी तरह से लागू करने में सफल रहा। उसे शुरुआती गेम में काफी परेशानी हो रही थी और वह कोर्ट से सामंजस्य नहीं बैठा पा रहा था जिसका मैंने फायदा उठाया। ”

प्रणय ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की और टिएन चेन की गलतियों का फायदा उठाकर 2-1 के स्कोर पर लगातार आठ अंक के साथ 10-1 की बढ़त बनाई। भारतीय खिलाड़ी ब्रेक के समय 11-2 से आगे था। प्रणय ने बढ़त को 13-2 किया और फिर इसे 16-4 तक पहुंचाया। भारतीय खिलाड़ी ने 20-6 स्कोर पर 14 गेम प्वाइंट हासिल किए और फिर नेट पर आकर अंक जुटाते हुए पहला गेम आसानी से जीत लिया।

 

What a performance by HS Prannoy! 🙌 He crushed Chou Tein Chen in straight sets, 21-6, 21-19, to advance to the Round of 16 in the ongoing #IndiaOpen

The home crowd was ecstatic to see their star player in action🙌
Go, Prannoy! 🇮🇳

📸@BAI_Media#Badminton #Prannoy pic.twitter.com/STetIWoChJ

— Khel Now (@KhelNow) January 16, 2024

दूसरे गेम में टिएन चेन ने शुरुआती दो अंक जुटाए लेकिन प्रणय ने लगातार चार अंक के साथ 4-2 की बढ़त बनाई जिसमें क्रॉस कोर्ट स्मैश से जुटाए दो अंक भी शामिल थे। दूसरे गेम में भी हालांकि टिएन चेन ने पहले गेम की गलतियों को दोहराना जारी रखा। वह हालांकि इसके बावजूद प्रणय को अच्छी टक्कर देने में सफल रहे। उन्होंने क्रॉस कोर्ट स्मैश के साथ 7-6 की बढ़त बनाई और लगातार चार अंक के साथ ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बनाने में सफल रहे।

प्रणय ने इसके बाद कुछ शॉट नेट पर उलझाए और कुछ बाहर मारे जिससे टिएन चेन 14-8 से आगे हो गए। भारतीय खिलाड़ी ने लगातार तीन अंक के साथ स्कोर 11-14 किया। प्रणय ने इस बीच सही समय पर लय हासिल की और 11-16 के स्कोर पर लगातर छह अंक के साथ 17-16 की बढ़त बना ली।

प्रणय ने 20-19 के स्कोर पर एक मैच प्वाइंट हासिल किया और टिएन चेन ने नेट पर शॉट मारकर मैच भारतीय खिलाड़ी की झोली में डाल दिया।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Shreyas Iyer | ‘जिस मैच में खेलने को…’, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह मिलने के बाद बोले श्…
Next: Lionel Messi | मेस्सी ने हालैंड को दी शिकस्त, जीता फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी का पुरस्कार

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image2115054382-17729347494621662008184345813630.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाना प्रभारी भजनाराम का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image1622408507-17729344688572516612904388688221.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में राजकोप सिटीजन ऐप के प्रचार के लिए जागरूकता अभियान

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image-305668360-17729341313755330035752086989333.jpg
  • Top news

पावटा में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व सरपंच का व्याख्यान

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image-1197388350-17729332432853548479490517673304.jpg
  • Top news

पावटा में स्व. बिसना देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.