Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Shreyas Iyer | ‘जिस मैच में खेलने को…’, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह मिलने के बाद बोले श्…
  • SPORTS

Shreyas Iyer | ‘जिस मैच में खेलने को…’, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह मिलने के बाद बोले श्…

News Chakra January 15, 2024
Shreyas-Iyer-जिस-मैच-में-खेलने-को-इंग्लैंड-के.webp

Shreyas Iyer IND vs ENG Test Series

श्रेयस अय्यर (PIC Credit: X)

Loading

मुंबई: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ना तो अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ टी20 श्रृंखला (IND vs AFG T20 Series) के लिए भारतीय टीम (Team India) में जगह नहीं मिलने से परेशान हैं और ना ही दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में लचर प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला (IND vs ENG Test Series) को लेकर ज्यादा चिंतित हैं।

अय्यर को अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया और मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि उनके बाहर होने का संबंध भारत के शीर्ष क्रम में दाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार से है। रणजी ट्रॉफी में आंध्र के खिलाफ मुंबई की जीत के बाद अय्यर ने कहा, ‘‘देखिए, मैं वर्तमान के बारे में सोचता हूं। मैंने वह मैच पूरा कर लिया है जो मुझे खेलने के लिए कहा गया था (आंध्र के खिलाफ रणजी मैच)। मैं आया और मैं खेला इसलिए मैं जो कर रहा हूं उससे खुश हूं।”

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ ऐसा जो मेरे नियंत्रण में नहीं है, मैं उस पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकता। मेरा ध्यान यहां आकर मैच जीतने पर था और आज हमने यही किया।” दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने अय्यर को मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने का निर्देश दिया क्योंकि वह टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। अय्यर ने 48 गेंद में 48 रन बनाये जबकि आंध्र के गेंदबाजों ने शॉर्ट गेंद के खिलाफ उनकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश की। टेस्ट श्रृंखला के बारे में पूछे जाने पर अय्यर ने कहा कि वह ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एक समय में एक मैच पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है, पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बारे में नहीं सोचा जाए। टीम केवल पहले दो मैच के लिए है। लक्ष्य शुरुआती दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा और फिर बाकी मैचों के लिए तत्पर रहना होगा।” आंध्र की दो पारियों में 145 से अधिक ओवर तक क्षेत्ररक्षण के दौरान अय्यर सबसे अधिक संतुष्ट अपने क्षेत्ररक्षण को लेकर थे। 

अय्यर ने कहा कि वह मैच किसी भी स्थिति में हो, वह आक्रामक खेल दिखाएंगे जैसा आंध्र के खिलाफ पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए किया था। उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति चाहे जो भी हो मैं आक्रामक होकर खेलने जा रहा हूं। जब नकारात्मक गेंदबाजी होती है, जब आप शुरुआत में सुरक्षित और रक्षात्मक गेंदबाजी करते हैं, तो आप रन बनाना चाहते हैं और आपको अपनी टीम को एक निश्चित बिंदु तक ले जाना होता है।” अय्यर ने कहा, ‘‘यही मेरी मानसिकता थी। स्कोर की परवाह किए बिना मैं खुश था।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: WFI Row | मंगलवार को होगी WFI की बैठक, AGM के दौरान लिए फैसलों को स्वीकृति देने की तैयारी
Next: Badminton Tournament | इंडिया ओपन में प्रणय की रोमांचक जीत, चीनी ताइपे के खिलाड़ी को हराया

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.