न्यूज चक्र @ पावटा। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डॉ. जयराम यादव की अध्यक्षता में हिंदू सम्मेलन समारोह आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 7 फरवरी 2026, शनिवार को पावटा कस्बे में प्रस्तावित सम्मेलन की रूपरेखा को अंतिम स्वरूप दिया गया।

समिति ने बताया कि सम्मेलन के औपचारिक शुभारंभ से पूर्व बुधवार को भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत दोपहर 01 बजे शिशु वाटिका से शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कस्बे के मुख्य बाजारों से होते हुए आदर्श विद्या मंदिर पहुँचेगी।
डॉ. जयराम यादव ने कहा कि 07 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विराट हिंदू सम्मेलन, संत समागम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, बाइक रैली सहित अनेक धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इसके लिए आयोजन समिति क्षेत्र के गाँवों, धार्मिक संस्थाओं, संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों व विभिन्न जाति-बिरादरियों के प्रतिनिधियों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह कर रही है।
बैठक में पुरुषोत्तम कृष्ण मिश्रा, अशोक पारीक, खंड अध्यक्ष गोपाल मंगल, दीपक शर्मा, सुनील पंसारी, लक्ष्मीनारायण शर्मा, मनीष सैन, करण पंसारी, सीताराम भार्गव, डॉ. विवेक शर्मा, नवनीत गौड़, उमेश चंद्र टांक सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे।



