Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Entertainment
  • Filmi Duniya
  • राखी सावंत को अश्लील वीडियो मामले में राहत, एक्ट्रेस की गिरफ्तारी पर रोक एक फरवरी तक बढ़ी
  • Filmi Duniya

राखी सावंत को अश्लील वीडियो मामले में राहत, एक्ट्रेस की गिरफ्तारी पर रोक एक फरवरी तक बढ़ी

News Chakra January 24, 2023
राखी सावंत को अश्लील वीडियो मामले में राहत, एक्ट्रेस की

नई दिल्ली. बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक मामले में अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) को गिरफ्तारी से मिले अंतरिम संरक्षण की अवधि को एक फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया. एक मॉडल ने कथित तौर पर उसका अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित और प्रदर्शित करने के लिये राखी सावंत के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया था.

सावंत ने सोमवार को उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पूर्व जमानत देने का अनुरोध किया था. न्यायमूर्ति एम. एस. कर्णिक की एकल पीठ ने पुलिस को अगली सुनवाई तक अभिनेत्री के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया.

मॉडल का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने मंगलवार को हस्तक्षेप याचिका दायर करने के लिए समय मांगा. अदालत ने सावंत को समय देते हुए मामले की सुनवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी. सावंत के अधिवक्ता ने सोमवार को अदालत को बताया कि नवंबर 2022 में अभिनेत्री के खिलाफ यह मामला दर्ज किये जाने के समय से वह इस मामले में पुलिस के साथ सहयोग कर रही हैं.

राखी सावंत के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा ने केस दर्ज कराया था. इससे पूर्व एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी थी. शर्लिन ने पोस्ट में लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज!!! अंबोली पुलिस ने एफआईआर 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया. कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था.’ बिग बॉस सीजन 16 में साजिद खान (Big Boss Sajid Khan) के लिए जाने पर शर्लिन चोपड़ा ने आपत्ति जताई थी.

Source link

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Oscars 2023 nominations: शौनक सेन की ‘आल दैट ब्रीद्स’ डॉक्यूमेंट्री फीचर में ऑस्कर के लिए नामित
Next: बीएससी छात्र का फंदे से झूलता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Related Stories

screenshot_2025-04-09-09-33-56-09_1cdbe7dded7ec259ed1024b4ff1ae8db9029583522858190805.jpg
  • Filmi Duniya
  • Neemrana
  • Rajasthan News

मनदीप खरेरा का धमाकेदार आगाज: ‘भीम जी गाथा अमर रहेगी’ गीत से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

R C Jalasiya April 9, 2025 0
image_editor_output_image-2121714479-17410874171993052441621914710114.jpg
  • bollywood
  • Entertainment
  • Filmi Duniya

विक्रम भट्ट की ‘तुमको मेरी कसम’: प्रेम, विरासत और कानूनी लड़ाई की रोमांचक गाथा

News Chakra March 4, 2025
ranveer-singh-alia-bhatt-bts-tum-kya-mile.jpg
  • bollywood
  • Filmi Duniya

तुम क्या मिले गाने से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का बीटीएस मजेदार लग रहा है

News Chakra July 9, 2023
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1272121424-17744960747333417210674087276498.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia March 26, 2026
image_editor_output_image-1082552654-17744571970597199506894430694500.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1403778975-1774437842159652858421538820995.jpg
  • Top news

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-30209236-17743789327123113776049148530612.jpg
  • Top news

बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.