Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Entertainment
  • Filmi Duniya
  • Oscars 2023 nominations: शौनक सेन की ‘आल दैट ब्रीद्स’ डॉक्यूमेंट्री फीचर में ऑस्कर के लिए नामित
  • Filmi Duniya

Oscars 2023 nominations: शौनक सेन की ‘आल दैट ब्रीद्स’ डॉक्यूमेंट्री फीचर में ऑस्कर के लिए नामित

News Chakra January 24, 2023
Oscars 2023 nominations: शौनक सेन की ‘आल दैट ब्रीद्स’ डॉक्यूमेंट्री

नई दिल्ली. शौनक सेन की ‘‘आल दैट ब्रीद्स’’ डॉक्यूमेंट्री फीचर में ऑस्कर के लिए नामित हुई है. इससे पहले पिछले हफ्ते ही इस फिल्म को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स (बाफ्टा) द्वारा घोषित 2023 फिल्म पुरस्कारों के लिए नामांकन मिला है. सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड ज्यूरी पुरस्कार और कान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर दोनों जीतने वाली एकमात्र फिल्म होने का श्रेय ऑल दैट ब्रीद्स को पहले से ही प्राप्त है.

दिल्ली में बना वृत्तचित्र दो भाइयों, मोहम्मद सऊद और नदीम शहजाद पर आधारित है, जिन्होंने घायल पक्षियों, विशेष रूप से काली चीलों को बचाने और उनका इलाज करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है. “ऑल दैट ब्रीद्स” को बाफ्टा अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया है. इसने पहले इस साल के सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ‘वर्ल्ड सिनेमा ग्रैंड ज्यूरी प्राइज: डॉक्यूमेंट्री’ जीता था. इसके अलावा इसने 2022 के कान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए गोल्डन आई पुरस्कार हासिल किया था.

Oscars 2023 nominations: शौनक सेन की ‘आल दैट ब्रीद्स’ डॉक्यूमेंट्री फीचर में ऑस्कर के लिए नामित

@TheAcademy Twitter Printshot

तमिल डॉक्यूमेंट्री “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” ने भी मंगलवार को 95वें अकादमी पुरस्कारों की वृत्तचित्र लघु विषय श्रेणी में नामांकन हासिल किया. कार्तिकी गोंसाल्विस द्वारा निर्देशित इस वृत्तचित्र को चार अन्य फिल्मों “हॉलआउट”, “हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?”, “द मार्था मिशेल इफेक्ट” और “स्ट्रेंजर एट द गेट” के साथ इस श्रेणी में नामांकित किया गया है.

“द एलिफेंट व्हिस्परर्स” दो परित्यक्त हाथियों और उनकी देखभाल करने वालों के बीच एक अटूट बंधन को दर्शाता है. इसका निर्माण सिख्या एंटरटेनमेंट के गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने किया है. प्रतिष्ठित 95वें अकादमी पुरस्कार की 23 श्रेणियों के लिए अंतिम नामांकन की घोषणा हॉलीवुड अभिनेता रिज अहमद और एलिसन विलियम्स ने यहां की. ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा 12 मार्च को होगा.

Source link

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अमिताभ बच्चन के नक्शेकदम पर नहीं चलेंगी नातिन नव्या नवेली! एक्टिंग को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, कहा-जुनूनी हूं..लेकिन
Next: राखी सावंत को अश्लील वीडियो मामले में राहत, एक्ट्रेस की गिरफ्तारी पर रोक एक फरवरी तक बढ़ी

Related Stories

screenshot_2025-04-09-09-33-56-09_1cdbe7dded7ec259ed1024b4ff1ae8db9029583522858190805.jpg
  • Filmi Duniya
  • Neemrana
  • Rajasthan News

मनदीप खरेरा का धमाकेदार आगाज: ‘भीम जी गाथा अमर रहेगी’ गीत से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

R C Jalasiya April 9, 2025
image_editor_output_image-2121714479-17410874171993052441621914710114.jpg
  • bollywood
  • Entertainment
  • Filmi Duniya

विक्रम भट्ट की ‘तुमको मेरी कसम’: प्रेम, विरासत और कानूनी लड़ाई की रोमांचक गाथा

News Chakra March 4, 2025
ranveer-singh-alia-bhatt-bts-tum-kya-mile.jpg
  • bollywood
  • Filmi Duniya

तुम क्या मिले गाने से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का बीटीएस मजेदार लग रहा है

News Chakra July 9, 2023
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.