Home Rajasthan News Kotputli राजस्थान सीमेंट कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न

राजस्थान सीमेंट कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न

0

प्रदेश की विभिन्न सीमेंट इकाइयों से 75 कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

न्यूज़ चक्र, सीकर/रिंगस। राजस्थान सीमेंट कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 2 व 3 अगस्त को श्री श्याम धर्मशाला, प्राचीन श्री श्याम मंदिर परिसर, रिंगस (सीकर) में आयोजित किया गया। यह अभ्यास वर्ग ग्रासिम सीमेंट इंडस्ट्री (अल्ट्राटेक सीमेंट) कोटपुतली के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रदेश की विभिन्न सीमेंट इकाइयों से 75 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

img 20250804 wa00396679524743578055260

कार्यक्रम की शुरुआत 2 अगस्त को दोपहर 2:15 बजे उद्घाटन सत्र से हुई, जिसकी अध्यक्षता महासंघ अध्यक्ष रतनलाल शर्मा ने की। उद्घाटन सत्र में सीमेंट प्रभारी गोपालसिंह चौहान मुख्य वक्ता रहे, जबकि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

दूसरे सत्र में ‘भारतीय मजदूर संघ का परिचय’ विषय पर हरिमोहन शर्मा ने संबोधित किया। तीसरे सत्र में श्रम कानून एवं श्रम समझौतों की जानकारी विधि सलाहकार बलदेव मोड ने दी। चौथे सत्र में ‘बौद्धिक एवं कार्यकर्ता निर्माण’ विषय पर विभाग प्रचारक डॉ. ग्यारसी लाल जाट ने मार्गदर्शन किया।

दूसरे दिन 3 अगस्त को पांचवां सत्र पीएफ एवं ईएसआई विषय पर रहा, जिसमें दीनानाथ रुथला ने जानकारी दी। छठे सत्र में धरना, प्रदर्शन, यूनियन गतिविधियों एवं भारतीय मजदूर संघ के नारों पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्रसिंह डाबी ने संवाद किया।

अंतिम सत्र समापन रहा, जिसमें अध्यक्ष द्वारा सभी आगंतुकों और सहभागी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

कोटपुतली इकाई से अध्यक्ष सीताराम जाट, महामंत्री दलजीत, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश, संगठन मंत्री संपत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर सिंह यादव, मीडिया प्रभारी मोहन शर्मा सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य—राकेश यादव, महेंद्र, डूंगर सिंह, मुखराम, अशोक यादव, सुभाष, किशोर, गिरिवर आदि मौजूद रहे।

इस अभ्यास वर्ग में कोटपुतली इकाई से प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष ईश्वर सिंह यादव और उपाध्यक्ष संपत सिंह की सक्रिय उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version