Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • Rajasthan News: सुधार गृह से भागे बाल अपचारियों ने की स्क्रैप व्यापारी की हत्या, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा
  • Jaipur

Rajasthan News: सुधार गृह से भागे बाल अपचारियों ने की स्क्रैप व्यापारी की हत्या, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

News Chakra March 8, 2024
Rajasthan News: सुधार गृह से भागे बाल अपचारियों ने की स्क्रैप व्यापारी की हत्या, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा
Rajasthan News: 2 child molesters who escaped from juvenile home killed scrap dealer, caught from Nepal border

बाल सुधार गृह
– फोटो : सोशल मीडिया

न्यूज़ चक्र। जयपुर में ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में स्थित बाल सुधार गृह से बीती 12 फरवरी को 23 बाल अपचारी फरार हो गए थे। इनमें लॉरेंस गैंग का एक शूटर भी शामिल था। भागे हुए इन बाल अपचारियों में से दो ने रोहतक में एक स्क्रैप व्यापारी की हत्या कर दी। मुजफ्फरनगर और रोहतक पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को नेपाल बॉर्डर से पकड़ लिया है और अब इन दोनों को जयपुर लाया जा रहा है।

रोहतक के लाखन माजरा में एक स्क्रैप व्यापारी सचिन मुंजाल की 2 मार्च को हत्या कर दी गई थी। जयपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि इस हत्या में दोनों नाबालिगों का हाथ है। 12 फरवरी को जयपुर के बाल सुधार गृह से भागे 23 बाल अपचारियों में ये दोनों नाबालिग भी शामिल थे। फरार बाल अपचारियों में से कुछ को पुलिस ने पकड़ लिया है, 7 बाल अपचारी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

Rajasthan News: सुधार गृह से भागे बाल अपचारियों ने की स्क्रैप व्यापारी की हत्या, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

जानकारी मिली है कि लॉरेंस के गुर्गे ने साथ में भागे दो नाबालिगों की बाहर जाकर गैंगस्टर रोहित गोदारा से फोन पर बात करवाई थी। उसने दोनों नाबालिगों को सचिन मुंजाल की हत्या का टास्क दिया था। हत्या के बाद दोनों नाबालिगों ने अलग-अलग राज्यों में अपनी फरारी काटी थी।

पुलिस उपायुक्त, जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात जानकारी मिली थी कि ये दोनों नाबालिग नेपाल भागने की फिराक में हैं। इस पर रोहतक पुलिस को सूचना दी गई। रोहतक पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मिलकर दोनों आरोपियों को नेपाल बॉर्डर से पकड़ा लिया।

इन्हें पहले रोहतक पुलिस पूछताछ के लिए लेकर जाएगी, इसके बाद दोनों आरोपियों को जयपुर लाया जाएगा। दोनों नाबालिग 17 साल के हैं। सचिन की हत्या के बाद रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने की बात कही थी। इसके बाद से पुलिस हत्यारों की तलाश में लग गई थी।

गौरतलब है कि बीती 12 फरवरी को लॉरेंस के एक गुर्गे समेत 23 बाल अपचारी लोहे की जाली काटकर सुधार गृह से भाग निकले थे। भागने का पूरा प्लान लॉरेंस के गुर्गे ने बनाया था। पुलिस ने कई दिनों तक अलग-अलग जगहों पर तलाश करके 16 नाबालिगों को पकड़ लिया था।

[ खबर सोर्स – अमर उजाला ]

[ ख़बरें और भी हैं… ]

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rajasthan News: प्रदेश का तबादला विवाद दिल्ली पहुंचा, जाति विशेष को टारगेट करके तबादले करने वाले निशाने पर
Next: Rohit Equal To Tendulkar | 30 से ज्यादा उम्र में रोहित का ‘धाकड़’ अंदाज, ‘इस’ मामले में की सचिन की ब…

Related Stories

  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच 181 किमी लंबा 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 6906 करोड़ की लागत से बनेगा, दिसंबर में शुरू होगा काम

Mahesh Kotputli October 25, 2025 0
  • Jaipur
  • Rajasthan News

फिल्मी स्टाइल में वारदात: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश !

Vikas Verma May 6, 2025 0
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली: सफर से पहले मौत से सामना, बे’बस यात्री

News Chakra April 9, 2025 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
image_editor_output_image1073776216-17723875014107073723682284127786.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर थाना परिसर में सीएलजी व शांति समिति की बैठक

Rajesh Kumar Hadia March 1, 2026 0
image_editor_output_image-1535259097-17723863758592128928891763647375.jpg
  • Top news

पावटा के श्री देव हॉस्पिटल में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, रामपुरा युवा टीम का सराहनीय योगदान

Rajesh Kumar Hadia March 1, 2026 0
image_editor_output_image-280378462-17723829113652584878790871503750.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भोमिया बाबा का विशाल मेला धूमधाम से सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia March 1, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.