बूथ स्तर तक पार्टी के संगठन को करेंगें मजबूत – रामस्वरूप कसाना

जयपुर जिला देहात कांग्रेस कमेटी की बैठक, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

न्यूज़ चक्र। जयपुर के खोले के हनुमान जी मंदिर के पास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल लाल मीणा की अध्यक्षता में जयपुर जिला देहात कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोटपूतली से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना की अध्यक्षता में भाग लिया।

बूथ स्तर तक पार्टी के संगठन को करेंगें मजबूत - रामस्वरूप कसाना

जिलाध्यक्ष गोपाल मीणा ने कहा कि पीसीसी के निर्देशानुसार संगठनात्मक सक्रियता का फिडबैक प्राप्त कर जिला, ब्लॉक व मंडल स्तर पर सक्रिय एवं निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची तैयार कर सात दिनों के भीतर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजी जायेगी। बैठक में संगठन की मजबुती के साथ-साथ आगामी पंचायती राज एवं निकाय चुनावों पर भी चर्चा की गई।

पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी के संगठन को मजबुत करने की कवायद की जायेगी। इस दौरान फुलेरा विधायक विधाधर चौधरी, आमेर विधायक प्रशांत शर्मा, अभिषेक चौधरी झोटवाड़ा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।