Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Rinku Singh | IPL ने मुझे दबाव में शांतचित बने रहना सिखाया : रिंकू सिंह
  • SPORTS

Rinku Singh | IPL ने मुझे दबाव में शांतचित बने रहना सिखाया : रिंकू सिंह

News Chakra December 2, 2023
Rinku-Singh-IPL-ने-मुझे-दबाव-में-शांतचित-बने.webp

IPL ने मुझे दबाव में शांतचित बने रहना सिखाया : रिंकू सिंह

Loading

रायपुर: भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह (Indian batsman Rinku Singh) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्तमान टी20 श्रृंखला में दबाव की परिस्थितियों में भी शांत बने रहकर अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाने का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने को दिया। रिंकू ने चौथे मैच में 29 गेंद पर 46 रन बनाए जबकि श्रृंखला में अपना पहला खेल रहे जितेश शर्मा ने 19 गेंद पर 35 रन की पारी खेली। इससे भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 174 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा किया और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट पर 154 रन पर रोक कर पांच मैच की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल की।

भारत की शुक्रवार को यहां 20 रन से जीत के बाद रिंकू ने बीसीसीआई टीवी पर जितेश से कहा,‘‘मैं लंबे समय से खेल रहा हूं। मैं पिछले 5-6 साल से आईपीएल में खेल रहा हूं, जिससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। मैं खुद पर भरोसा रखता हूं और शांत बने रहने की कोशिश करता हूं।” जितेश ने स्वीकार किया कि जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे तो काफी दबाव में थे।

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा,‘‘ऐसा नहीं लग रहा था कि यह तुम्हारी (रिंकू) पहली श्रृंखला है। जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो काफी दबाव में था लेकिन तुम बहुत शांत थे और आसानी से शॉट लगा रहे थे। ” इशान किशन की जगह टीम में दिए गए विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश ने उन्हें शांत चित बनाए रखने में मदद करने के लिए रिंकू का आभार भी व्यक्त किया। 

जितेश ने रिंकू से कहा,‘‘तुम मुझे लगातार बोल रहे थे कि सहज बने रहो और किसी तरह का दबाव मत लो।” रिंकू ने अपनी पारी के दौरान 100 मीटर लंबा छक्का भी लगाया। इतने लंबे शॉट लगाने के राज के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह नियमित तौर पर जिम जाते हैं। उन्होंने कहा,‘‘मुझे वजन उठाना पसंद है जिससे मुझे ताकत मिलती है।”

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: India Vs Australia 4th T20I | भारत ने चौथे T20I में आस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया, सीरीज पर किया कब्…
Next: India vs Australia | श्रेयस-चाहर पर अच्छा खेलने का दबाव, वाशिंगटन को मिल सकता है मौका

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image858351596-17735034045191230939710365497589.jpg
  • Top news

पावटा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, 58 घायल

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-2109921932-17734609605811773484106493559356.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-144385336-17734231312597676999481848474284.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मुगलपुर में गोली मारकर की हत्या के मामले का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.