कोटपूतली में हथियार की नोंक पर लूट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली शहर में पुरानी नगरपालिका के नज़दीक मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने दुकानदार से बंदूक की नोक पर 70,000 रुपए लूट लिए। घटना की जानकारी के बाद से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर दुकानदारों ने इकट्ठा होकर विरोध जताया है।

जानकारी के अनुसार कस्बे में सोमवार रात्रि करीब 9.15 बजे पुरानी नगरपालिका के नजदीक सैमसंग कैफे के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए ञतीन अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर व्यापारी शुभम बंसल को लूट लिया। बदमाश ने परचुनी के व्यापारी से 70 हजार का बैग लूटकर फरार हो गए।

इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों ने पुलिस के प्रति नाराजगी दिखाई और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने घटना के बाद नाकेबंदी कराई है और सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को देखा जा रहा है जिससे कि वारदात का खुलासा हो सके।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।