Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Sakshi Malik | साक्षी मालिक ने संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनते ही कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान, रोते हुए …
  • SPORTS

Sakshi Malik | साक्षी मालिक ने संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनते ही कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान, रोते हुए …

News Chakra December 21, 2023
Sakshi-Malik-साक्षी-मालिक-ने-संजय-सिंह-के-WFI.webp

Sakshi Malik Quit Wrestling Sanjay Singh

साक्षी मलिक (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव (Indian Wrestling Association Election) गुरुवार को खत्म हो गए हैं। इसी के साथ कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के करीबी संजय सिंह (Sanjay Singh) कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष बन गए हैं। जिसके बाद पहलवानों ने नाराजगी जताई है। इतना ही नहीं पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik Quit Wrestling) ने कुश्ती (Wrestling) को त्यागने तक की बात कह दी है। 

महिला पहलवान साक्षी मलिक WFI चुनाव खत्म होने के बाद काफी दुखी नज़र आई हैं। न्यूज़ एजेंसी ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया है, जिसमें वह रोते हुए दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं मीडिया से बात करते हुए साक्षी ने अपने संन्यास का भी ऐलान कर दिया है। 

#WATCH | Delhi: Wrestler Sakshi Malik breaks down as she leaves after addressing a press conference.

Former WFI chief Brij Bhushan Sharan Singh’s aide Sanjay Singh has been elected as the new president of the Wrestling Federation of India. pic.twitter.com/Rc85nAkvgy

— ANI (@ANI) December 21, 2023

मीडिया से बात करते हुए साक्षी ने कहा कि “हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी इस फेडरेशन में रहेगा, तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं…”

#WATCH | Delhi: Wrestler Sakshi Malik breaks down as she says “…If Brij Bhushan Singh’s business partner and a close aide is elected as the president of WFI, I quit wrestling…” pic.twitter.com/26jEqgMYSd

— ANI (@ANI) December 21, 2023

मैंने देश के लिए जितने भी पुरस्कार जीते हैं आप सब के आशीर्वाद से जीते हैं , मैं आप सभी देशवाशियों की हमेशा आभारी रहुंगी। 🇮🇳
कुश्ती को अलविदा ।🙏 pic.twitter.com/yyO4lG59rL

— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) December 21, 2023

यह भी पढ़ें

इतना ही नहीं साक्षी आगे कहती हैं, ”हमने महिला अध्यक्ष की मांग की है। अगर अध्यक्ष महिला होगी तो उत्पीड़न नहीं होगा। लेकिन, पहले महिलाओं की भागीदारी नहीं थी और आज आप सूची देख सकते हैं, एक भी महिला को पद नहीं दिया गया। हम पूरी ताकत से लड़े थे लेकिन यह लड़ाई जारी रहेगी। नई पीढ़ी के पहलवानों को लड़ना होगा।”

#WATCH | Delhi: Wrestler Sakshi Malik says “We slept for 40 days on the roads and a lot of people from several parts of the country came to support us. If Brij Bhushan Singh’s business partner and a close aide is elected as the president of WFI, I quit wrestling…” pic.twitter.com/j1ENTRmyUN

— ANI (@ANI) December 21, 2023

साक्षी मलिक के अलावा पहलवान विनेश फोगाट ने भी पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह को WFI का नया अध्यक्ष चुने जाने पर नाराजगी जताई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘उम्मीदें बहुत कम हैं लेकिन हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा। यह दुखद है कि कुश्ती का भविष्य अंधकार में है। हम अपना दुख किसे बताएं?… हम अभी भी लड़ रहे हैं।”

#WATCH | Delhi: On former WFI chief Brij Bhushan Sharan Singh’s aide Sanjay Singh elected as the new president of the WFI, Wrestler Vinesh Phogat says, “There are minimal expectations but we hope that we get justice. It’s saddening that the future of wrestling is in the dark. To… pic.twitter.com/Sr8r2Nvuqg

— ANI (@ANI) December 21, 2023

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजय सिंह सबसे पहले 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने थे। फिर उसके बाद जब यूपी में साल 2009 में कुश्ती संघ बना तो बृजभूषण शरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने थे और संजय सिंह उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Babar Azam | पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल, PCB चीफ जका अशरफ ने बाबर के खिलाफ रची थी साजिश: ऑडियो ल…
Next: IND W vs AUS W Test | पूजा वस्त्राकर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए अजमाई थी अलग रणनीति, इनस्विंग…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-2051038346-17750708049238926607130583835428.jpg
  • Top news

पावटा स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, स्कूटी-टैबलेट व नगद प्रोत्साहन से बढ़ाया हौसला

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1323056974-1775069997728944852760556244765.jpg
  • Top news

पावटा में सैन समाज की बैठक, 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image432182097-17750696453601658951165139455227.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजेगी भक्तिरस की धुन, मेले व कुश्ती दंगल के भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.