Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND W vs AUS W Test | पूजा वस्त्राकर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए अजमाई थी अलग रणनीति, इनस्विंग…
  • SPORTS

IND W vs AUS W Test | पूजा वस्त्राकर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए अजमाई थी अलग रणनीति, इनस्विंग…

News Chakra December 21, 2023
IND-W-vs-AUS-W-Test-पूजा-वस्त्राकर-ने.webp

Pooja Vastrakar IND W vs AUS W Test

पूजा वस्त्राकर (PIC Credit: X)

Loading

मुंबई: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में पहली पारी में चार विकेट लेने वाली भारतीय (IND w vs AUS W Test) तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर (Pooja Vastrakar) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय महिला टीम (Indian Women Team) की रणनीति सीम लेकर भीतर की ओर आती गेंदों पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमजोरी का फायदा उठाने की थी। वस्त्राकर ने 53 रन देकर चार विकेट लिये जिसकी मदद से भारत (Team India) ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 219 रन पर आउट कर दिया।   

वस्त्राकर ने पहले दिन के खेल के बाद कहा,‘‘मेरे पास आउटस्विंग है लेकिन मैने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के वीडियो देखे हैं जिन्हें इनस्विंगर खेलने में दिक्कत आती है।” उन्होंने कहा,‘‘हमने अभ्यास के दौरान इस पर मेहनत की । सीम लेकर भीतर की ओर आती गेंदों ने उन्हें परेशान किया।” उन्होंने भारत के गेंदबाजी कोच ट्रॉय कूली के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा,‘‘उनसे काफी मदद मिली। वह काफी सकारात्मक व्यक्ति हैं और हमेशा बेहतर करने के लिये प्रेरित करते हैं।”

यह भी पढ़ें

चार विकेट लेने के बावजूद वस्त्राकर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली पिच इंग्लैंड के खिलाफ मैच की पिच से कठिन है। उन्होंने कह ,‘‘यह आसान विकेट नहीं है जैसी डी वाई पाटिल स्टेडियम की है। हमें इस पर कड़ी मेहनत की जरूरत थी जो हमने की । गेंदबाजी कोच ने हमें बताया कि हमें विकेट पर गेंद डालनी होगी। मैने एलिसे पेरी को पहली ही गेंद इनस्विंग डाली और वह आउट हो गई।”  

ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान ताहिलया मैकग्रा ने भारतीय गेंदबाजों वस्त्राकर और स्नेह राणा की तारीफ की लेकिन कहा कि उनकी टीम दूसरे दिन वापसी करेगी। उन्होंने कहा,‘‘भारत ने उम्दा गेंदबाजी की और उनकी रणनीति सरल थी कि स्टम्प पर गेंद डालो। हम बड़ी साझेदारी नहीं बना सके लेकिन कल गेंदबाजी में वापसी करेंगे।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Sakshi Malik | साक्षी मालिक ने संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनते ही कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान, रोते हुए …
Next: Virat Kohli | टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका से वापस भारत लौटे विराट कोहली, जानिए क्या ह…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-339219998-17768790134906054819565859164260.jpg
  • Top news

पावटा निरंकारी सत्संग भवन में 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस का आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
image_editor_output_image-26597628-17768787734033790793473918394742.jpg
  • Top news

पावटा के आशुतोष शर्मा ने रचा इतिहास, RAS 2024 में हासिल की 540वीं रैंक

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
image_editor_output_image-1486493704-17768785284744116809352935349844.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र में “परिंडा लगाओ–परिंदा बचाओ” अभियान का आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
image_editor_output_image475143743-17768781636408652593363345122324.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा सहकार सुपरमार्ट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.