Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • SEC vs DSG SA20 Final | लगातार दूसरी बार सनराइजर्स ईस्‍टर्न केप ने जीता SA20 का खिताब, एकतरफा अंदाज …
  • SPORTS

SEC vs DSG SA20 Final | लगातार दूसरी बार सनराइजर्स ईस्‍टर्न केप ने जीता SA20 का खिताब, एकतरफा अंदाज …

News Chakra February 11, 2024
SEC-vs-DSG-SA20-Final-लगातार-दूसरी-बार-सनराइजर्स.webp

Sunrise Eastern Team

SA20 विजेता टीम (फाइल फोटो)

Loading

केपटाउन: मार्को यानसेन (Marco Jansen) के पांच विकेट के दम पर सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) ने डरबन सुपर जाइंट्स (Durban Super Giants) को 89 रन से हराकर लगातार दूसरी बार साउथ अफ्रीका 20 (South Africa 20) खिताब अपने नाम कर लिया। लीग के पहले सत्र में भी सनराइजर्स विजयी रहे थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 204 रन बनाये । जवाब में डरबन टीम कल देर रात हुए इस मैच में 17 ओवर में 115 रन पर आउट हो गई। तेज गेंदबाज यानसेन ने चार ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट लिये।

This is the moment. 🏆#Betway #SA20Final #SECvDSG #WelcomeToIncredible pic.twitter.com/JPlDxwXFhm

— Betway SA20 (@SA20_League) February 10, 2024 

उन्होंने लीग में सर्वाधिक 20 विकेट अपने नाम किये। खचाखच भरे न्यूलैंड्स स्टेडियम पर पहले सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया । कप्तान एडेन मार्कराम ने 26 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाये। वहीं प्लेयर आफ द मैच बने टॉम एबेल ने 34 गेंद में 55 रन का योगदान दिया जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। ट्रिस्टान स्टब्स ने 56 रन बनाये जिन्होंने 30 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाये।

SEASON 2 CHAMPIONS 🏆 @SunrisersEC #Betway #SA20Final pic.twitter.com/IwMuwQpJHV

— Betway SA20 (@SA20_League) February 10, 2024 

डरबन के लिये कप्तान और बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिये लेकिन उनके अलावा बाकी गेंदबाज विकेटों के लिये तरसते रहे ।सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज जोर्डन हर्नान (26 गेंद में 42 रन) और एबेल ने दूसरे विकेट की साझेदारी में 90 रन जोड़े। बड़े लक्ष्य के जवाब में डरबन की शुरूआत ही बहुत खराब रही और उसके तीन बल्लेबाज चौथे ओवर में पवेलियन लौट चुके थे जब स्कोर बोर्ड पर सात ही रन टंगे थे।

यह भी पढ़ें

क्विंटोन डिकॉक (तीन) को तीसरे ओवर में डेनियल वॉरेल ने पवेलियन भेजा जबकि मैथ्यू ब्रीज्के 18 रन बनाकर ओट्टिनेल बार्टमैन का शिकार बने । जेजे स्मट्स को यानसेन ने आउट किया। डरबन के लिये वियान मूल्डर (38) , ड्वेन प्रटोरियस (28) और जूनियर डाला (15) को छोड़कर कोई बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच सका । 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Keshav Maharaj | ‘कठिन हालात में मेरी ताकत है मेरा धर्म और अध्यात्म’, दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महा…
Next: ICC U19 World Cup | ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने के लिए तैयार टीम इंडिया, रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने पर…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.