Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Keshav Maharaj | ‘कठिन हालात में मेरी ताकत है मेरा धर्म और अध्यात्म’, दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महा…
  • SPORTS

Keshav Maharaj | ‘कठिन हालात में मेरी ताकत है मेरा धर्म और अध्यात्म’, दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महा…

News Chakra February 10, 2024
Keshav-Maharaj-कठिन-हालात-में-मेरी-ताकत-है-मेरा.webp

South African spinner Keshav Maharaj

Loading

केपटाउन: दाहिने हाथ में ‘ओम नम: शिवाय’ लिखा तांबे का कड़ा पहनने वाले और जल्द ही अयोध्या (Ayodhya) जाने की तमन्ना रखने वाले दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) के लिए धर्म और अध्यात्म कठिन हालात में उनकी ताकत है। केशव मैदान पर भी कभी अपनी आस्था की अभिव्यक्ति से परहेज नहीं करते हैं और मैदान में उतरने पर डीजे से ‘राम सियाराम’ बजाने को कहते हैं। भारत में वनडे विश्व कप के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उनके बल्ले पर ‘ओम’ का स्टिकर लगा था और पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई में मैच जीतने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में जीत पर खुशी जाहिर करने वाले संदेश के अंत में लिखा ‘ जय श्री हनुमान ‘। 

भारत के खिलाफ अपनी सरजमी पर हाल ही में टेस्ट श्रृंखला के दौरान मैदान पर उतरते समय उन्होंने डीजे से ‘राम सियाराम’ बजाने के लिये कहा था और यह वीडियो काफी वायरल हुआ। भारतीय मूल के केशव ने यहां ‘एसए 20 फाइनल’ से पहले भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ मैं काफी धार्मिक और अध्यात्म में रूचि रखने वाले परिवार से हूं। धर्म और अध्यात्म मुझ पर थोपे नहीं गए लेकिन मैं महसूस करता हूं कि कठिन हालात में यह मुझे मार्गदर्शन और एक दृष्टिकोण देते हैं। मैं अपनी आस्था से काफी जुड़ा हुआ हूं।” केशव के परदादा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से थे जो 1874 में मजदूरी के लिये डरबन आये थे।

यह भी पढ़ें

केशव ने कहा ,‘‘ मैं घर पर सारे त्योहार मनाता हूं और सभी को संदेश देता हूं कि जीवन में कोई ना कोई आस्था जरूर होनी चाहिये।’ अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से वह इतने उत्साहित थे कि उसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं भगवान राम का अनन्य भक्त हूं और वह खास दिन था। इतने बड़े पैमाने पर ऐसा कुछ होना बहुत विशेष था। दुनिया में हर जगह एसा नहीं होता और मुझे खुशी है कि यह हुआ।” एसए 20 में लख्रनऊ सुपर जाइंटस की साथी टीम डरबन सुपर जाइंट्स के कप्तान ने कहा ,‘‘मैं जब भी भारत आया और समय रहा तो अयोध्या जरूर जाना चाहूंगा।”

क्रिकेट के बारे में बातचीत में उन्होंने कहा कि खेल के विकास और प्रचार के लिये टी20 क्रिकेट जरूरी है। उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे आईपीएल खेलने का अनुभव नहीं है लेकिन एसए 20 का अनुभव शानदार रहा है। इससे युवा खिलाड़ियों को अच्छा मौका मिल रहा है और दर्शकों को बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिल रहा है। मैदान में दर्शक उमड़ रहे हैं।” उनका मानना है कि वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा,‘‘ विकेट अब बेहतर हो रहे हैं और बाउंड्री छोटी हो रही है। ऐसे में टीम को संतुलन और विविधता के लिये स्पिनर की जरूरत है। उम्मीद है कि टी20 विश्व कप में स्पिनर अच्छा प्रदर्शन करके आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बड़ी भूमिका निभायेंगे।”

भारत में विश्व कप में नौ मैचों में 14 विकेट ले चुके इस गेंदबाज ने कहा कि बायें हाथ का स्पिनर होने के कारण इस प्रारूप में चुनौतियां आसान नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘ इसके लिये काफी चतुर होना पड़ता है। अपना होमवर्क पक्का रखना होता है। बायें हाथ के या दाहिने हाथ के या कलाई के स्पिनर हों, एक दूसरे के पूरक के तौर पर गेंदबाजी करनी होती है।” वह बतौर बल्लेबाज भी अपने खेल पर काफी मेहनत कर रहे हैं और एक अच्छा हरफनमौला बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे पता है कि मैं अच्छी बल्लेबाजी कर सकता हूं और इस पर मेहनत कर रहा हूं। उम्मीद है कि भविष्य में यह देखने को मिलेगा।” इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से विराट कोहली के ब्रेक लेने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘यह व्यक्तिगत मामला है और मैं उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।” 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ICC U19 World Cup 2024 | वर्ल्ड कप का चुन-चुन कर बदला लेंगे युवा खिलाड़ी, आस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ाने…
Next: SEC vs DSG SA20 Final | लगातार दूसरी बार सनराइजर्स ईस्‍टर्न केप ने जीता SA20 का खिताब, एकतरफा अंदाज …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image-1131479955-17773938233655364972737215494307.jpg
  • Top news

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.