Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Smriti Mandhana on Coach Muzumdar | कोच अमोल मजूमदार के अनुभव पर है स्मृति मंधाना को भरोसा, टेस्ट मै…
  • SPORTS

Smriti Mandhana on Coach Muzumdar | कोच अमोल मजूमदार के अनुभव पर है स्मृति मंधाना को भरोसा, टेस्ट मै…

News Chakra December 12, 2023
Smriti-Mandhana-on-Coach-Muzumdar-कोच-अमोल-मजूमदार-के.webp

Smriti Mandhana on Coach Amol Muzumdar

अमोल मजूमदार और स्मृति मंधाना

Loading

नवी मुंबई: लंबे समय के बाद टेस्ट मैच (Test Match) खेलने को तैयार भारतीय महिला टीम (Indian Women Cricket Team) की उप कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने मंगलवार को यहां कहा कि उनकी युवा टीम के साथी इंग्लैंड के खिलाफ लाल गेंद प्रारूप के इस मैच की मानसिकता में ढलने के लिए नए मुख्य कोच अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) से सीखने की कोशिश कर रहे हैं। 

भारत ने दो साल पहले जून और सितंबर में क्रमश: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में एक-एक टेस्ट खेला था। यह दोनों चार दिवसीय मुकाबले ड्रा रहे थे। भारत की तुलना में इंग्लैंड को लाल गेंद से क्रिकेट खेलने का हालिया अनुभव ज्यादा है। टीम ने इस साल जून में महिला एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेला था।

अपने एक दशक लंबे करियर में सिर्फ चार टेस्ट खेलने वाली मंधाना का मानना है कि गुरुवार से यहां शुरू होने वाले चार दिवसीय मुकाबले से पहले घरेलू क्रिकेट के पूर्व दिग्गज और कप्तान मजूमदार की उपस्थिति टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मंधाना ने भारतीय टीम के अभ्यास सत्र से पहले कहा, ‘‘हमारे पास अमोल सर के रूप में एक अनुभवी कोच है। उन्हें रणजी ट्रॉफी में खेलने का आपार अनुभव है। वह चार दिवसीय मैच खेलने के आदी रहे है।”

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम में दो-तीन खिलाड़ियों को मिलाकर जितना अनुभव है उससे ज्यादा अनुभव उन्हें है। मैं देख सकती हूं कि टीम की कई खिलाड़ी उनसे मानसिकता के बारे में पूछ रही थी।” भारतीय खिलाड़ी पिछले दो साल से टेस्ट क्रिकेट से दूर हो लेकिन टीम ने मजूमदार की देखरेख में अक्टूबर में चार दिवसीय मैच का अभ्यास किया था। बेंगलुरु में अभ्यास शिविर के दौरान टीम ने आपस में ही चार दिवसीय मैच खेला था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आपस में ही एक अभ्यास मैच खेला था। इसमें टीम की सभी खिलाड़ी शामिल थी। मैं शारीरिक समस्या के कारण इस मुकाबले को नहीं खेल सकी थी। बेंगलुरु में इस मैच से खिलाड़ियों को चार दिवसीय मुकाबले का अच्छा अनुभव मिला था। भारतीय उप कप्तान ने कहा, ‘‘बेंगलुरु में लड़कियों के क्षेत्रीय (प्रतियोगिता) के लिए रवाना होने से पहले, हमने सफेद गेंद और लाल गेंद दोनों पर ध्यान केंद्रित किया। यहां तक कि जो खिलाड़ी टी20 टीम का हिस्सा नहीं थी, वे भी अभ्यास कर रहे थी। हमारे लिए आज और कल (बुधवार) हैं महत्वपूर्ण होने जा रहा है।”

डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट की तैयारी के लिए भारत और इंग्लैंड दोनों को केवल तीन दिन का समय मिला है। मंधाना ने कहा, ‘‘हम मानसिक और शारीरिक तैयारी आज से शुरू कर रहे है। उम्मीद है कि टेस्ट प्रारूप को लेकर हमने जो सोचा है उस पर अमल कर सकेंगे। भारत 21 दिसंबर से वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट भी खेलेगा। 

इस वामहस्त सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट में हमें दोनों पहलुओं (मानसिक और शारीरिक) की आवश्यकता होती है क्योंकि शरीर को चार दिन का क्रिकेट खेलने की आदत नहीं है। हम आम तौर पर टी20 और वनडे बहुत अधिक खेलते हैं जिनमें अंतराल होता है।” उन्होंने कहा, ‘‘यह मानसिक तौर पर चुनौतीपूर्ण है क्योंकि लगातार चार दिन तक हर गेंद पर ध्यान देना होगा।” मंधाना ने उम्मीद जतायी की घरेलू क्रिकेट में इस प्रारूप पर ध्यान दिया जायेगा ताकि खिलाड़ियों को इसका अनुभव मिल सके। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Bye Bye 2023 | इस साल ‘इन’ क्रिकेटर्स को मिली अपनी ‘ड्रीम गर्ल’, किसी ने हीरोइन तो किसी ने खिलाड़ी के…
Next: IND vs SA 2nd T20 | कप्तान सूर्यकुमार यादव का शानदार अर्धशतक, तिलक वर्मा 29 रन बनाकर लौटे पवेलियन

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.