Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Tahir On Kuldeep-Chahal | कुलदीप ने उठाया मौके का फायदा, चहल को अभी भी करना होगा इंतजार: इमरान ताहिर
  • SPORTS

Tahir On Kuldeep-Chahal | कुलदीप ने उठाया मौके का फायदा, चहल को अभी भी करना होगा इंतजार: इमरान ताहिर

News Chakra January 10, 2024
Tahir-On-Kuldeep-Chahal-कुलदीप-ने-उठाया-मौके-का-फायदा.webp

Imran Tahir On Kuldeep and chahal

Designed Photo

Loading

गक्बेरहा: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर (Imran Tahir) का मानना है कि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कलाई के स्पिनरों में से है लेकिन कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के शानदार फॉर्म के चलते उन्हें अपनी बारी आने का इंतजार करना होगा। ताहिर का मानना है कि बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप मौकों को भुनाने में कामयाब रहे हैं।   

चहल को पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप के लिये टीम में जगह नहीं मिली और अमेरिका तथा वेस्टइंडीज में जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भी उनका चयन मुश्किल है। ताहिर ने पीटीआई से बातचीत में कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि युजी को खराब फॉर्म के कारण बाहर किया गया है। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहा था लेकिन कुलदीप जबर्दस्त फॉर्म में है और उसने रविंद्र जडेजा के साथ गेंदबाजी में अच्छा तालमेल बना लिया है।”  

यह भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करीब 300 विकेट ले चुके ताहिर ने कहा,‘‘मेरा मानना है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनरों में से है और उसे अपनी बारी का इंतजार करना होगा। उसके प्रदर्शन के कारण नहीं बल्कि दूसरे खिलाड़ी के शानदार फॉर्म के कारण। मुझे इसमें कोई शक नहीं कि वह वापसी करेगा।” ताहिर का मानना है कि अगर उन्हें दुनिया के दो शीर्ष कलाई के स्पिनरों को चुनना होगा तो वह कुलदीप और दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी को चुनेंगे।   

उन्होंने कहा,‘‘कुलदीप ने पिछले साल और उससे पहले भी जो उपलब्धियां हासिल की है, मैं बतौर स्पिनर उसकी तारीफ करता हूं। मैं कुलदीप और शम्सी को चुनूंगा।” दक्षिण अफ्रीका टी20 के दूसरे सत्र में जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के लिये खेलने वाले ताहिर ने कहा,‘‘हम जीतना चाहते हैं। यही वजह है कि हम यहां जल्दी आ गए और कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।”  

चेन्नई सुपर किंग्स के लिये कई सत्र खेल चुके ताहिर का मानना है कि जेएसके के सदस्यों को यह बताना उनकी जिम्मेदारी है कि खिलाड़ियों के लिये सुपर किंग्स परिवार क्या मायने रखता है। उन्होंने कहा,‘‘जेएसके परिवार हमारा और हमारे परिवार का सम्मान करता है। जब आप सीएसके के लिये खेलते हैं तो वैसा अनुभव कहीं और नहीं मिलता। इस टीम के युवा सदस्यों को उसके बारे में बताना है कि यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फ्रेंचाइजी है जिसके लिये खिलाड़ी और उनके परिवार सर्वोपरि है।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AFG T20 Series | अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए राशिद खान
Next: AB de villiers Praises Samson | ‘संजू एक अद्भुत खिलाड़ी, मैं उनका फैन हूं…’, सैमसन की तारीफ में बोले …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1885058836-17757509704668791660750380292275.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रेलर भिड़ंत में 2 की मौत, 21 घायल

Rajesh Kumar Hadia April 9, 2026
image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.