नवनिर्वाचित अध्यक्ष के कंधों पर समस्याओं का पद “ भार’

कोटपूतली में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्षा व उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार

न्यूज़ चक्र,  कोटपूतली विकास वर्मा. नगर पालिका चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद मलमास शुरू हो जाने से नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण नहीं किया था. गुरुवार को मकर सक्रांति के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हुई और आज कोटपूतली नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा सैनी व उपाध्यक्ष अशोक शरण ने कार्यभार संभाल लिया है. राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को कार्यभार ग्रहण करवाया. 

The post of "burden" of problems on the shoulders of the newly elected president

आपको बता दें कि आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण के चलते नगरपालिका परिसर को फूलों से सजाया गया था. नगरपालिका कर्मचारियों ने आज नवनिर्वाचित बोर्ड पार्षदों का कारपेट बिछाकर व फूल वर्षा कर स्वागत किया. इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन व सम्मान किया. इस दौरान कोटपूतली एडीएम जगदीश आर्य,  तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा,  नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चंद्रकला वर्मा  सहित पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शंकर लाल सैनी  व कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

पदभार के साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष  के कंधों पर समस्याओं का भार

कोटपूतली नगर पालिका नवनिर्वाचित बोर्ड के समक्ष पदभार के साथ ही समस्याओं का भार मुंह बाए खड़ा है.  फिर चाहे वह कोटपूतली के वार्ड 4 व 5  के इटली के जोहड़ के पानी की निकासी का प्रबंध हो या फिर बड़ाबास बाल्मिक मोहल्ले को गंदगी से निजात दिलाने की जिम्मेदारी हो.  इसके साथ ही कोटपूतली के 40 वार्डों में साफ-सफाई व बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त करनी है सो अलग.  यहां तक की पिछले कई सालों से कोटपूतली में सीवरेज की राह ताक रहे शहर वासियों को सीवरेज योजना से जोड़ना भी अहम बात होगी. क्योंकि यहां हम आपको बता दें कि कोटपूतली के इटली के जोहड़ के पानी की निकासी का मामला खुद राज्यमंत्री से जुड़ा है क्योंकि यहां राज्यमंत्री के द्वारा उद्घाटन का पत्थर लगा हुआ है और अब कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बनने के बाद यह जिम्मेदारी व जवाबदेही और बढ़ जाती है.

आमजन ने सोशल मीडिया पर दी नवनिर्वाचित बोर्ड को बधाई

शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण के साथ ही सोशल मीडिया पर नवनिर्वाचित बोर्ड को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर  हर्षवर्धन शर्मा,  शैलेश बंसल,  जितेंद्र जितेंद्र,  नरेश सैनी,  राकेश सैनी,  दीपक बंसल,  अरुण कुमार शर्मा,  नरेश बागोरिया,  दौलत सैनी  सहित सैकड़ों लोगों ने बधाइयां प्रेषित की है. रिर्पोट सीताराम गुप्ता

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।