
न्यूज़ चक्र @ कोटपूतली। बीती रात पुलिस जीप को एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी, हादसे में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसा कोटपूतली के रघुनाथपुरा गांव के नजदीक हाइवे पर हुआ।

जानकारी के अनुसार जयपुर ग्रामीण के सरूंड थाने की एक पुलिस जीप रात्रि गश्त पर थी। रघुनाथपुरा के नजदीक एक बेकाबू ट्रक ने पुलिस जीप अपनी चपेट में लिया। हादसे में पुलिस जीप हाइवे किनारे पलट गई व उसमें सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने ट्रक चालक को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया है। घायल पुलिसकर्मियों का बीडीएम अस्पताल में इलाज जारी है।
- बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
- राजस्थान के अलवर-जयपुर रोड पर सड़क किनारे बैठा दिखा पैंथर
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पैंथर का वीडियो बनाते रहे लोग, उधर हालत थी गंभीर — रेस्क्यू के बाद पावटा पहुंचते ही निकला मृत
- पावटा की नील कमल पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने 95% अंक लाकर किया कमाल
- पावटा उपखंड क्षेत्र के बुचारा में तेंदुए का रेस्क्यू , क्रेशरों के पास टहलता दिखा था तेंदुआ



