उड़ान टीम जन सेवा समिति द्वारा क्षेत्र में निरंतर सामाजिक सेवा कार्यों की कड़ी आगे बढ़ाते हुए भूरी भड़ाज स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को गरम कपड़े, जूते, जुराब, टोपी और स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर समिति के संयोजक एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरिद्वारी लाल स्वामी ने कहा, मेरे लिए सेवा ही संकल्प है।

उन्होंने बताया कि उड़ान टीम पिछले कई वर्षों से समाज सेवा की भावना के साथ विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रही है। रक्तदान शिविर, युवाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता, गौसेवा, पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था, तथा अनाथ, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद जैसे कार्य टीम नियमित रूप से करती रही है।
विद्यालय में आयोजित वितरण समारोह के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। क्षेत्रवासियों ने उड़ान टीम के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम में बालाजी मंदिर के महंत श्री जयराम दास जी, रामवतार स्वामी, कुंदन मास्टर, सुरेश गुर्जर, रामेश्वर, महेश सहित कई गणमान्य व्यक्ति और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।



