Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Under-19 World Cup 2024 | U19 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का जलवा जारी, न्यूजीलैंड को 214 रन से दी …
  • SPORTS

Under-19 World Cup 2024 | U19 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का जलवा जारी, न्यूजीलैंड को 214 रन से दी …

News Chakra January 30, 2024
Under-19-World-Cup-2024-U19-विश्व-कप-2024-में.webp

Team India register a 214-run win over New Zealand U19

Loading

ब्लोमफोंटेन: मुशीर खान के दूसरे शतक के बाद स्वामी पांडे की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप (Under-19 World Cup 2024) के सुपर सिक्स चरण के मुकाबले में मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड को 214 रन से रौंद दिया। भारत ने मुशीर की 131 और सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह की 52 रन की पारी की बदौलत आठ विकेट पर 295 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

न्यूजीलैंड की टीम इसके जवाब में बाएं हाथ के स्पिनरों पांडे (19 रन पर चार विकेट) और मुशीर (10 रन पर दो विकेट) के अलावा तेज गेंदबाज राज लिमबानी (17 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 28.1 ओवर में सिर्फ 81 रन पर सिमट गई।

Another stellar bowling performance & another win for the #BoysInBlue in the #U19WorldCup! 👏👏#TeamIndia register a 214-run win over New Zealand U19 👌👌

Scorecard ▶️ https://t.co/UdOH802Y4s#INDvNZ pic.twitter.com/tFfu3lVqSg

— BCCI (@BCCI) January 30, 2024

लिमबानी ने न्यूजीलैंड की पारी की पहली और पांचवीं गेंद पर क्रमश: टॉम जोन्स (00) और स्नेहित रेड्डी (00) को आउट किया जिसके बाद पांडे ने लैकलेन स्टैकपोल (05) और जेम्स नेल्सन (10) को पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड का स्कोर 22 रन पर चार विकेट किया और टीम कभी इन झटकों से नहीं उबर पाई। कप्तान ऑस्कर जैकसन 19 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोर रहे। 

भारत एक बार फिर इस प्रतियोगिता में खिताब का प्रबल दावेदार नजर आ रहा है। रनों के लिहाज से यह न्यूजीलैंड की तीसरे सबसे बड़ी हार और तीसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले मेनगॉन्ग ओवल की बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर मुशीर ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाई और मौजूदा प्रतियोगिता में 300 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले बल्लेबाज बने।

यह भी पढ़ें

मुशीर ने 126 गेंद में 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 131 रन की पारी खेली।  मुशीर ने विकेट के चारों तरफ शॉट लगाए और दौड़कर भी ढेरों रन बटोरे। वह अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में भी सफल रहे। भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही।

पिछले मैच में शतक जड़ने वाले अर्शिन कुलकर्णी (09) का विकेट टीम ने जल्दी गंवा दिया।  मुशीर और आदर्श ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़कर पारी को संवारा। आदर्श शुरुआत से ही अच्छी लय में नजर आए। वह हालांकि 18वें ओवर में जैक कमिंग (37 रन पर एक विकेट) की ऑफ साइड से बाहर की गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में ओलिवर तेवतिया को कैच दे बैठे।

बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 58 गेंद का सामना करते हुए छह चौके मारे। भारतीय कप्तान उदय सहारन (57 गेंद में 35 रन, दो चौके) अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। उन्होंने इस मैच से पहले लगातार तीन अर्धशतक जड़े थे।

सहारन ने हालांकि मुशीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर भारत के बड़े स्कोर का मंच तैयार किया। भारत ने हालांकि अंतिम ओवरों में नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम 300 रन के आंकड़े को पार करने में विफल रही। मुशीर शतक पूरा करने के बाद 48वें ओवर में मेसन क्लार्क का शिकार बने। क्लार्क ने 64 रन देकर चार विकेट चटकाए।

(एजेंसी )



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: BREAKING: कोटपूतली सीकर रोड पर भीषण हादसा, दो दर्जन से ज्यादा घायल
Next: Mayank Agarwal Health Update | भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ हुई साजिश? पानी समझकर पिया जहरीला लिक्विड, ज…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.