उपजिला अस्पताल पावटा में आस्था और सेवा का अनुपम संगम
न्यूज चक्र,पावटा,। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या–48 स्थित उपजिला अस्पताल पावटा परिसर में बने प्रसिद्ध श्री रोग हरण बालाजी मंदिर में बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव से ओत–प्रोत विशाल पौषबड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

आयोजन के चलते सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही बनी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर पुजारी राकेश यादव एवं कुलदीप मीणा द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ श्री रोग हरण बालाजी की आरती कर किया गया। इसके उपरांत भगवान को हलवा–पकौड़ी का भोग अर्पित किया गया।
भोग अर्पण के बाद मंदिर परिसर में पौषबड़ा प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की।इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि कुमार बंसल ने कहा कि अस्पताल परिसर में इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन रोगियों और उनके परिजनों को मानसिक शांति के साथ–साथ सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे उपचार के प्रति उनका विश्वास और आत्मबल बढ़ता है।
डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने पौषबड़ा महोत्सव को सेवा, सहयोग और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।डॉ. संतोष वर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज और संस्थानों को आपस में जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं, जबकि डॉ. अशोक जाट ने पौषबड़ा की परंपरा को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसे भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया।
डॉ. खुश्बू अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से अस्पताल का वातावरण सकारात्मक बनता है, जिसका सीधा असर रोगियों के मनोबल और स्वास्थ्य पर पड़ता है।कार्यक्रम में डॉ. ज्योति योगी, डॉ भास्कर , डॉ सौरभ शर्मा , कमलेश स्वामी, नर्सिंग अधिकारी जीता राम, महेश यादव, साबुराम यादव, अनिता यादव, जयसिंह धनकड़, रंगलाल, बाबूलाल, दयाराम, राकेश यादव, बिहारी,सतवीर कुमावत, कृपाशंकर शर्मा, दिनेश स्वामी, सत्यनारायण गौड़, विकास सैनी,महावीर चौधरी, रामसिंह, सहित समस्त अस्पताल स्टाफ तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान अस्पताल परिसर में भक्ति, सेवा और सौहार्द का अनूठा दृश्य देखने को मिला। पौषबड़ा महोत्सव ने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त किया, बल्कि मानव सेवा और सामाजिक एकता का भी सशक्त संदेश दिया।






