Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • 4 माह में भी नहीं हुआ विकास प्रजापत मौत मामले का खुलासा, न्याय के लिए दर-दर भटक रही बहनों ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
  • Kotputli
  • Jaipur
  • Rajasthan News

4 माह में भी नहीं हुआ विकास प्रजापत मौत मामले का खुलासा, न्याय के लिए दर-दर भटक रही बहनों ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

News Chakra March 27, 2023
Screenshot_20230327_202908_Video Player

News Chakra. कोटपूतली विकास प्रजापत मौत मामले को 4 महीने से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन थाना पुलिस मामले से पर्दा नहीं हटा रही है। परिजन लगातार पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत कर जांच भटकाने का आरोप लगा रहे हैं और न्याय के लिए अधिकारी और नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोटपूतली थाना पुलिस ना मामले का खुलासा कर रही है और ना ही परिजनों को संतुष्ट।

जोशी गाड़ी के पास गए और फिर वापस उतरकर पीड़ित परिवार से मिले

पिछले 99 दिनों से धरने पर बैठी बहनों ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को ज्ञापन सोंपकर आज न्याय की गुहार लगाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को जयपुर आने को कहा है साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

4 माह में भी नहीं हुआ विकास प्रजापत मौत मामले का खुलासा, न्याय के लिए दर-दर भटक रही बहनों ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
गाड़ी से उतरकर पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर लिया नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ज्ञापन

आपको बता दें कि जोशी के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी। इस दौरान कार्यकर्ता नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को गाड़ी से उतार कर सीधे स्टेज पर ले गए और वहां 51 किलो की माला पहनाने के बाद वापस जोशी को उनके गाड़ी पर ले आए। लेकिन इस दौरान जब सीपी जोशी ने देखा कि कार्यकर्ताओं की भीड़ के पीछे बहुत सी महिलाएं व बच्चे हाथ में कुछ तख्तियां लेकर खड़े हैं तो जोशी अपनी गाड़ी से उतरे और पीड़ित परिवार के पास जाकर उनसे मिले ज्ञापन लिया और घटना की पूरी जानकारी ली इसके बाद जोशी ने पीड़ित परिवार को जयपुर आने को कहा।

गौरतलब है कि विकास प्रजापत मौत मामला फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत द्वारा विधानसभा में भी उठाया जा चुका है और पीड़ित परिवार मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। साथ ही पीड़ित परिवार ने 19 बिंदु पुलिस प्रशासन को सौंप रखे हैं जिनका जवाब पुलिस प्रशासन नहीं दे पा रहा है। जिनमें से पहला सवाल यही है कि घटना की रात 2:00 बजे 8 लड़के सुनसान मकान की छत पर क्या कर रहे थे। तो वही एक सवाल यह भी है की घटना की रात 3:00 बजे मृतक विकास के मोबाइल पर किसी लड़की का फोन आया तो उस पर किसने बात की और क्या बात हुई।

फिलहाल भले ही पुलिस ने विकास की मौत की गुत्थी पर चुप्पी साध रखी हो लेकिन परिजनों को यकीन है कि एक न एक दिन इस केस का खुलासा जरूर होगा और मृतक विकास के हत्यारे व उसे बचाने वाले सलाखों के पीछे जरूर जाएंगे।

4 माह में भी नहीं हुआ विकास प्रजापत मौत मामले का खुलासा, न्याय के लिए दर-दर भटक रही बहनों ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को ज्ञापन सौंपने के लिए इंतजार करते मृतक विकास की बहनें परिवार व संघर्ष समिति के लोग
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत
  • पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान
  • बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
  • राजस्थान के अलवर-जयपुर रोड पर सड़क किनारे बैठा दिखा पैंथर

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अमृता राव ने इस चौंकाने वाली वजह से सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने का एक बड़ा मौका गंवा दिया
Next: आकांशा रंजन कपूर ने आराध्य जन्मदिन पोस्ट में शरण शर्मा के साथ संबंध की पुष्टि की

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1272121424-17744960747333417210674087276498.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia March 26, 2026
image_editor_output_image-1082552654-17744571970597199506894430694500.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1403778975-1774437842159652858421538820995.jpg
  • Top news

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-30209236-17743789327123113776049148530612.jpg
  • Top news

बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.