Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • लोगों ने जिसे मरा हुआ समझा, सतीश ने उसमें फूंक दी ‘जान’, ‘इलाज’ के बाद डॉक्टरों ने किया वार्ड में शिफ़्ट, ‘मौत’ !
  • Kotputli
  • Rajasthan News

लोगों ने जिसे मरा हुआ समझा, सतीश ने उसमें फूंक दी ‘जान’, ‘इलाज’ के बाद डॉक्टरों ने किया वार्ड में शिफ़्ट, ‘मौत’ !

News Chakra November 24, 2022

बीडीएम का इलाज देखिए, ‘ उपस्थित चिकित्सकीय स्टाफ ने घायल युवक को इलाज देकर अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कर दिया… और शिफ्ट करने के 1 घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई…

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। बीडीएम जिला अस्पताल के बाहर एक ट्रोले की चपेट में आए युवक को लोगों ने मृत समझकर साइड कर दिया और पुलिस का इंतजार करने लगे। लेकिन इसी दौरान मौके पर पहुंचे सतीश खटाना ने युवक की नब्ज देखी तो वह जिंदा लगा, जिस पर सतीश ने युवक की छाती पर पंपिंग (सीपीआर) की व… और जिस युवक को लोग मृत समझ रहे थे उसकी सांसे तेज चलने लगी। आनन- फानन में लोगों ने घायल युवक को बीडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया।

… लेकिन बीडीएम का इलाज देखिए, ‘ उपस्थित चिकित्सकीय स्टाफ ने घायल युवक को इलाज देकर अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कर दिया… और शिफ्ट करने के 1 घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी में सामने आया है कि युवक के साथ कोई भी जानकार या परिचित नहीं था जिसकी वजह से इलाज में लापरवाही बरती गई। उसे जयपुर रैफर करने की बात भी चली लेकिन कोई परिचित साथ ना होने के चलते उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक यूपी क्षेत्र का रहने वाला था।

अस्पताल के ट्रॉमा में भर्ती घायल, वार्ड में शिफ्ट करने के बाद जिसकी मृत्यु हो गई

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे बीडीएम जिला अस्पताल के बाहर सर्विस लाइन पर एक युवक वहां से गुजर रहे ट्रोले की चपेट में आ गया। ट्रोले की चपेट में आने से युवक एकदम सड़क पर गिर गया और उसकी सांसे रुक सी गई।

गौरतलब है कि क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन आमजन के लिए जानलेवा साबित हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

लोगों ने की सतीश की तारीफ

अनजान घायल युवक को सीपीआर देकर जान फूंकने वाले सतीश खटाना कि लोगों ने तारीफ की। आपको बता दें कि सतीश खटाना बीडीएम अस्पताल में कार्यरत डाॅ. महेश कसाना के निजी असिस्टेंट है। सतीश खटाना ने बताया कि घायल युवक को सीपीआर देने के बाद बीडीएम की इमरजेंसी में भर्ती करवा दिया था। मौके पर थाना पुलिस भी आ गई थी। जिसके बाद वहां से आ गए थे लेकिन बाद में पता चला कि घायल युवक की 1 घंटे बाद मृत्यु हो गई।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा : खड़े ट्रोले में घुसी हरियाणा रोडवेज की बस, हाईवे पर मची चीख- पुकार
Next: Master Plan : नगर परिषद ने फिर लगाए लाल निशान, व्यापारियों में छाई मायूसी…

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1645354307-17739204157213639728422125800427.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में उपनिदेशक अभियोजन कार्यालय का शुभारंभ

Rajesh Kumar Hadia March 19, 2026
image_editor_output_image770262006-17738512727772187570881908124917.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का निशांत फर्जी IAS बनकर गांव में बटोरी वाहवाही

Rajesh Kumar Hadia March 18, 2026
image_editor_output_image-1960068829-17738507078952693895841275892915.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र में ऑपरेशन एंटी-वेनम में प्रागपुरा पुलिस की कार्रवाई, 168 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 18, 2026
image_editor_output_image-1726472880-17738504307623944703532865773637.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एनएच-48 स्थित होटल से श्रमिक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Rajesh Kumar Hadia March 18, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.