Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • Master Plan : नगर परिषद ने फिर लगाए लाल निशान, व्यापारियों में छाई मायूसी…
  • Kotputli
  • Jaipur
  • Rajasthan News

Master Plan : नगर परिषद ने फिर लगाए लाल निशान, व्यापारियों में छाई मायूसी…

News Chakra November 26, 2022
Master Plan: City council again put red mark

कोटपूतली के व्यापारियों में एक बार फिर चेहरे पर मायूसी और सीने में आक्रोश का दर्द उठने लगा है। नगर परिषद ने शुक्रवार को शहर के आजाद चौक मार्ग पर सड़क की पैमाइश की और नाम जोख कर लाल निशान लगा दिए हैं। इसके साथ ही आजाद चौक मार्ग का विस्तारीकरण होना तय हो गया है। Master Plan…

News Chakra @ कोटपूतली. शहर में Master Plan लागु करने की क़वायद लगातार जारी है। पालिका तिराहे व नेहरू बाजार रास्ते में बाधा बने निर्माण को हटाने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने शुक्रवार को पुराने पालिका कार्यालय से आजाद चौक तक मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने व बाधा बने निर्माण को हटाने के लिए नाप जोख कर लाल निशान लगाए हैं। इससे प्रभावित क्षेत्र के व्यापारियों में ख़लबली मच गई।

Master Plan: City council again put red mark
कोटपूतली के आज़ाद चौक मार्ग की दुकानों पर लाल निशान लगता नगर परिषद कर्मचारी

इससे पहले परिषद प्रशासन की ओर से आजाद चौक क्षेत्र के करीब 120 दुकानदारों को 7 व 8 अक्टूबर को निर्माण को हटाने व स्वामित्व दस्तावेज प्रस्तुत करने के नोटिस जारी किए थे। व्यापारियों का कहना है कि नाप जोख से पहले परिषद प्रशासन को मुख्य मार्ग से हटाए गए संरचनाओं के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश का इंतजार करना चाहिए था।
आपको बता दें कि मुख्य मार्ग पर निर्माण को हटाने के बाद उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश से आगे की कार्रवाई पर रोक लग गई थी।

Master Plan : 40 फुट है प्रस्तावित मार्ग की चौड़ाई

आजाद चौक की चौड़ाई अभी 15 से 20 फुट है। इस मार्ग पर एसडीएम, पुलिस उपाधीक्षक, एसीएम, तहसीलदार व सहायक कोषाधिकारी के कार्यालय हैं। मार्ग की चौड़ाई कम होने से आवागमन बाधित रहता है। दिन में कई बार तो यहां लंबा जाम भी पर लग जाता है।

नगर परिषद के अनुसार मास्टर प्लान के तहत अब इस सड़क मार्ग की चौड़ाई 40 फुट प्रस्तावित है। इसी के अनुसार निशान लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि बोर्ड व एंपावर्ड कमेटी की बैठक में मास्टर प्लान के अनुसार मुख्य मार्गों की चौड़ाई बढ़ाने का निर्णय किया गया है और इसके पहले चरण में मुख्य मार्ग, पालिका तिराहा, नेहरू बाजार व सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय के आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में निर्माण को हटाया जा चुका है। साथ ही इस दौरान कई बहुमंजिला इमारतों को भी ध्वस्त किया गया था।

न्यूज़ चक्र के Prodect खरीदें…Click Here.

परिषद प्रशासन की ओर से मुख्य मार्ग सहित अन्य क्षेत्र संरचनाओं को हटाने के बाद डिवाइडर का निर्माण भी करवाया गया है। हालांकि क्षेत्रवासियों ने ध्वस्त की गई संरचनाओं का मलबा हटाए बगैर मौजूदा सड़क पर ही डिवाइडर निर्माण को गलत बताया है।

Read More. चल प्यार करें…

Master Plan : व्यापारियों के चेहरे पर मायूसी, सीने में आक्रोश का दर्द

शुक्रवार को नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा आजाद चौक क्षेत्र में नाप जोख व लाल निशान लगाए जाने से कई व्यापारी मायूस नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजार से प्रतिष्ठानों को ध्वस्त कर दिए जाने से क्षेत्र का व्यापार प्रभावित होगा। दुकानों में काम करने वालों के समक्ष रोजी- रोटी का संकट हो जाएगा। आपको बता दें कि डेढ़ माह पहले भी नोटिस मिलने पर व्यापारियों ने राज्यमंत्री राजेंद्र यादव से मुलाकात की थी और समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई थी।

Read More. जब अमिताभ को ‘स्टार मेटेरियल नहीं’ समझा जाता था

Master Plan : क्या कहते हैं अधिकारी…

मामले को लेकर नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा ने कहा है कि मास्टर प्लान व खेतड़ी रियासत के समय के नक्शे के अनुसार निर्माण हटाने के लिए नाप जोख कर निशान लगाए गए हैं। व्यापारियों को स्वामित्व के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे नोटिस के जवाब में मिले दस्तावेजों व एक- एक व्यापारी से भवन स्वामित्व पर उनका पक्ष सुनकर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब
  • पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
  • पावटा उपजिला अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की पहल

Master Plan हमें Google News पर Follow करें Rajasthani Dupatta : For Girls and Women’s अभी खरीदें

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: लोगों ने जिसे मरा हुआ समझा, सतीश ने उसमें फूंक दी ‘जान’, ‘इलाज’ के बाद डॉक्टरों ने किया वार्ड में शिफ़्ट, ‘मौत’ !
Next: सर्दियों में ब्यूटी टिप्स : रसोई में छिपा है सुंदरता का ख़जाना !

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.