Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • World Cup 2023 | टीम इंडिया का क्रिकेटर बना कैमरामैन, पहचान छुपाकर लोगों से पूछे कई सवाल; BCCI ने शे…
  • SPORTS

World Cup 2023 | टीम इंडिया का क्रिकेटर बना कैमरामैन, पहचान छुपाकर लोगों से पूछे कई सवाल; BCCI ने शे…

News Chakra November 1, 2023
World-Cup-2023-टीम-इंडिया-का-क्रिकेटर-बना-कैमरामैन.webp

Team India BCCI Suryakumar Yadav IND vs SL Mumbai

सूर्यकुमार यादव (BCCI इमेज)

Loading

नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup 2023) में भारतीय टीम (Team India) अपना जलवा दिखा रही है। टीम का अब तक प्रदर्शन काफी खास रहा है। ऐसे में अब भारत का अगला मुकाबला श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ मुंबई के वानखेडे स्टेडियम (Mumbai Wankhede Stadium) में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया मुंबई पहुंच चुकी है। जहां टीम इस मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में भाग ले रही है। इसी बीच टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का एक रूप देखने मिला है। जहां वह मुंबई की जनता के बीच दिखाई दे रहे हैं। 

BCCI ने पोस्ट किया वीडियो 

बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जहां सूर्यकुमार यादव का अलग अंदाज़ देखने मिल रहा है। जहां वह मास्क, काला चश्मा और कैप के पीछे खुद को छुपाकर मुंबई की सड़कों पर उतरे हैं। इस बीच वह मुंबई की जनता से कई तरह के सवाल पूछते भी दिखाई दे रहे हैं। 

Presenting Suryakumar Yadav in a never seen before avatar 😲🤯

What’s our Mr. 360 doing on the streets of Marine Drive 🌊

Shoutout 👋🏻 if you were on SURYA CAM last evening 🤭#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvSL

WATCH 🎥🔽 – By @28anand

— BCCI (@BCCI) November 1, 2023

कैमरामैन बने सूर्यकुमार यादव  

दरअसल, सूर्यकुमार फैंस के बीच कैमरामैन बनकर पहुंचे। उन्होंने फुल शर्ट पहनी ताकि उनके टैटू दिखाई न दें। चेहरे पर मास्क और चश्मा लगा रखा था, ताकि लोग चेहरा न पहचान पाए। साथ ही सर पर कैप लगाए हुए थे। उनका ये रूप देखकर रवींद्र जडेजा भी उन्हें पहचान नहीं पाए। सूर्यकुमार कैमरा लेकर मरीन ड्राइव पर निकले और टीम इंडिया को लेकर सवाल किए। सभी फैंस ने टीम इंडिया की तारीफ की और उम्मीद जताई की इस बार टीम वर्ल्ड चैंपियन बनेगी। 

जनता से पूछा खुद के बारे में सवाल 

इसी बीच सूर्यकुमार ने एक फैन से अपनी बल्लेबाजी पर सवाल किया। तो फैंस ने कहा कि उन्हें ऊपर खेलना चाहिए और अपने आप को अपग्रेड करना चाहिए। सूर्यकुमार ने उनसे पूछा कि उन्हें कैसे खेलना चाहिए तो फैन ने कहा कि ये हम नहीं बता सकते, उनके कोच हैं वो बता सकते हैं।

यह भी पढ़ें

मिली जबरा फैन 

इस इंटरव्यू के दौरान सूर्यकुमार को उनकी एक जबरा फैन भी मिली। जब सूर्या ने इस लड़की से अपनी बल्लेबाजी के बारे में पूछा तो इस लड़की ने कहा कि उन्हें सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी देखने में मजा आता है। वह हकीकत के 360 डिग्री के खिलाड़ी हैं। लड़की ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सूर्यकुमार को अगले मैच में मौका मिलेगा। इंटरव्यू खत्म करने के बाद सूर्यकुमार लड़की से अपनी तारीफ सुनकर उसे अपनी पहचान बताई और उसके साथ सेल्फी ली। इसके बाद सूर्या ये कहते हुए गाड़ी में बैठ गए कि वह बुरे एक्टर नहीं हैं। 

श्रीलंका से अगला मुकाबला 

बता दें कि, टीम इंडिया का विश्व कप में काफी शानदार फॉर्म है। अब तक खेले गए सभी मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है। टीम ने जीत का सिक्सर लगा दिया है। इसी के साथ भारत का सेमीफाइनल में जाना भी तय है। टीम का अब अगला मैच श्रीलंका के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 नवंबर गुरुवार को होना है।   



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: NZ vs SA World Cup 2023 | पुणे के मैदान में होगी न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टक्कर, पाकिस्तान करेग…
Next: AUS vs ENG World Cup 2023 | ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए ग्लेन…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-546273395-17758423032293731735390285255801.jpg
  • Top news

पावटा उपखण्ड क्षेत्र में सीसी सड़क को मंजूरी, 74.69 लाख रुपये स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia April 10, 2026
image_editor_output_image29656924-17758403592663397433553452553950.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने शहीद गोवर्धन गुर्जर को दी श्रद्धांजलि

Rajesh Kumar Hadia April 10, 2026
image_editor_output_image1647834692-17758398557982215633610252581362.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अम्बेडकर जयंती का भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 10, 2026
image_editor_output_image-438961427-17758393058907094160174168821989.jpg
  • Top news

हाइवे पर हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 10, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.