Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • AUS vs ENG World Cup 2023 | ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए ग्लेन…
  • SPORTS

AUS vs ENG World Cup 2023 | ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए ग्लेन…

News Chakra November 1, 2023
AUS-vs-ENG-World-Cup-2023-ऑस्ट्रेलिया-को-लगा.webp

Glenn Maxwell falls from golf cart, will not be able to play against England

ग्लेन मैक्सवेल

Loading

अहमदाबाद: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) गोल्फ कार्ट से गिरकर चोटिल होने के कारण इंग्लैंड (AUS vs ENG) के खिलाफ चार नवंबर को विश्व कप का लीग मैच नहीं खेल सकेंगे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने बताया कि मैक्सवेल गोल्फ कार्ट पर बैठे थे जब वह गिरे।   

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू डोनाल्ड ने कहा,‘‘क्लबहाउस से टीम बस की ओर लौटते समय ग्लेन मैक्सवेल कार्ट के पीछे से उतरने के दौरान चोटिल हो गया। उसे सिर में चोट (कनकशन) लगी है। उसे कनकशन प्रोटोकॉल से गुजरना होगा और वह इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल सकेगा।”  

Glenn Maxwell is ruled out of the England match…!!!!

– He had a concussion incident falling off the back of a golf cart. pic.twitter.com/GeqSmIsmgz

— Johns. (@CricCrazyJohns) November 1, 2023

वह ऑस्ट्रेलिया के स्पिन आक्रमण का दारोमदार एडम जाम्पा के साथ संभालते हैं। इसके अलावा मध्यक्रम के अहम बल्लेबाज भी है जिन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली में सिर्फ 40 गेंद में विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया था। मैक्सवेल को इससे पहले मेलबर्न में नवंबर में एक बर्थडे पार्टी के दौरान भी दुर्घटना में पैर में फ्रेक्चर हो गया था।   

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बीच एक सप्ताह का ब्रेक होने के कारण खिलाड़ी गोल्फ का मजा ले रहे थे। पिछले साल इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो भी गोल्फ खेलते हुए गिर गए थे और टी20 विश्व कप नहीं खेल पाये थे जो इंग्लैंड ने जीता था।   

यह भी पढ़ें

कोच ने कहा कि उनके विकल्प की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘विकल्प की कोई जरूरत नहीं है। वह छह से आठ दिन कनकशन प्रोटोकॉल से गुजरेगा इसलिये इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल पायेगा। हमारे पास दूसरे खिलाड़ी उपलब्ध हैं।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: World Cup 2023 | टीम इंडिया का क्रिकेटर बना कैमरामैन, पहचान छुपाकर लोगों से पूछे कई सवाल; BCCI ने शे…
Next: Tendulkar Statue Inaugurate | वानखेड़े स्टेडियम में हुआ सचिन तेंदुलकर के स्टैच्यू का अनावरण, देखें व…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.