Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • सांसद बालकनाथ साधु नहीं स्वादु है, कच्चे चिट्ठे खोलूंगा – बलजीत यादव
  • Top news

सांसद बालकनाथ साधु नहीं स्वादु है, कच्चे चिट्ठे खोलूंगा – बलजीत यादव

News Chakra March 8, 2021

न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। निकटवर्ती बहरोड क्षेत्र में विधायक व सांसद के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। गत 3 मार्च को पूर्व मंत्री जसवंत यादव के पुत्र मोहित यादव पर हुए हमले के विरोध में आयोजित जन आक्रोश रैली में सांसद बालक नाथ ने बहरोड़ विधायक पर आरोप लगाए थे और कहा था कि बहरोड़ विधायक बलजीत यादव के क्राइम की फाइल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टेबल के नीचे रखी है, इसलिए विधायक अब ना तो समर्थन वापस ले सकता है और ना ही विकास कार्य करवा सकता है। सांसद ने विधायक बलजीत पर मोहित यादव पर हुए हमले में हाथ होने का भी आरोप लगाया था।

वहीं विधायक बलजीत यादव ने पलटवार करते हुए रविवार को बहरोड में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद बालक नाथ साधु नहीं स्वादु है। मैं सांसद बालक नाथ का कच्चा चिट्ठा तैयार कर रहा हूं, और जल्दी बेनकाब करूंगा। विधायक बलजीत ने सांसद बालक नाथ को साधु के नाम पर कलंक बताते हुए राम रहीम से तुलना कर डाली, और कहा कि सांसद बालक नाथ महिलाओं के जन्मदिन पार्टी में जाकर बुके देने में ज्यादा विश्वास रखता है जबकि गरीब व आम आदमी के जन्मदिन पर कभी आकर भी नहीं देखा।

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री जसवंत यादव के पुत्र मोहित यादव पर हुए हमले से पहले से दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे विकास कार्यों की पारदर्शिता लोगों के सामने आ रही है और साथ ही जनता को भी अपने जनप्रतिनिधियों को समझने में आसानी हो रही है। आमजन को खुशी है कि विधायक बलजीत विधानसभा में जमकर आमजन के मुद्दे उठा रहे हैं तो वहीं सांसद बालकनाथ बार- बार क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं।

इस वीडियो में सुनिए विधायक बलजीत यादव ने प्रेस वार्ता में क्या कहा।

नोट: हमारी पत्रकारिता को सहयोग करें, वेबसाइट पर प्रदर्शित विज्ञापन पर क्लिक जरूर करें।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल कोटपूतली निवासी युवक ने खाया विषाक्त, बेहोशी की हालत में शाहजहांपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया
Next: पनियाला पुलिया पर हादसा, महिला की मौत, पुरुष घायल

Related Stories

image_editor_output_image-1696622834-17736016608554336878105530249156.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ – कांशीराम केवल नेता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के प्रतीक

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image1909182737-1773601142896568481488248687783.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-405680089-1773600890028924646453328411423.jpg
  • Top news

पावटा में किले ऊपर श्याम मंडल का होली स्नेह मिलन व भंडारे का कार्यक्रम

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1696622834-17736016608554336878105530249156.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ – कांशीराम केवल नेता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के प्रतीक

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image1909182737-1773601142896568481488248687783.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-405680089-1773600890028924646453328411423.jpg
  • Top news

पावटा में किले ऊपर श्याम मंडल का होली स्नेह मिलन व भंडारे का कार्यक्रम

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-909715532-17736005653865819991640644960158.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.