Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • रायकरणपुरा की घटना ‘आपसी मामला’ अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं !
  • Banethi
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

रायकरणपुरा की घटना ‘आपसी मामला’ अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं !

News Chakra March 30, 2021

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के निकटवर्ती रायकरणपुरा गांव में बीती रात हुई फायरिंग की घटना को पुलिस ने ‘आपसी’ मामला बताया है। जबकि इसी ‘आपसी’ मामले में एक आरोपी की हालत गंभीर है और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

आपको बता दें कि कोटपूतली के रायकरणपुरा गांव में बीती रात 3- 4 मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लड़कों ने फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाने की कोशिश की थी, इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने इनमें से एक को पकड़ लिया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए आरोपी लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि जयपुर के समीप एक निजी अस्पताल में आरोपी लड़के का इलाज चल रहा है और सिर में गंभीर चोटे होने की वजह से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

रायकरणपुरा की घटना 'आपसी मामला' अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं !

इधर मामले के बाद मौके पर पहुंची पनियाला थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गांव के तीन से चार लोगों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया है। मीडिया द्वारा मामले की जानकारी लेने पर पुलिस ने बताया कि ‘ रायकरणपुरा की घटना में आरोपियों व पीड़ितों का कुछ आपसी मामला था, जिसको लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस मामले में अभी किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

यह आपसी रंजिश या गैंगवार ?

बीती रात गांव में अचानक से हुए इस घटनाक्रम से ग्रामीण भयभीत हैं और कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही है। वहीं पुलिस ने भी इसे आपसी मामला बताया है। ऐसे में यह आपसी रंजिश थी या गैंगवार यह तो मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी ही बता सकते हैं, फिलहाल किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है तो पुलिस ने शांतिभंग में ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

समाचार से संबंधित वीडियो देखें।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking: बयाना के ग्राम पंचायत हरनगर के गांव नगला चिम्मन में लगी आग, मवेशी आए चपेट में
Next: व्यापारियों को मिली राहत, 1 अप्रैल से बदल जाएगा यह नियम

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
image_editor_output_image1163937841-1771549545244300606015537421916.jpg
  • Banethi

कोटपूतली में बेटी की बिनौरी बनी गर्व और भावनाओं का उत्सव

Vikas Verma February 20, 2026 0
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.